शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कई साल पहाड़ में खपाए, अब दूसरे राज्यों में भेजने की तैयारी, कर्मचारियों में आक्रोश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2026 6:55 अपराह्न
  • विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना के कर्मचारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • मारवाड़ी में ही रोजगार यथावत रखने की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। जिस विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना को खड़ा करने और संचालित करने में स्थानीय कर्मचारियों ने अपनी जिंदगी के 25 से 30 साल लगा दिए, अब उन्हीं कर्मचारियों को दूसरे राज्यों में भेजने की तैयारी की जा रही है। कंपनी के अधिग्रहण के बाद शुरू हुई स्थानांतरण की प्रक्रिया से स्थानीय कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों ने इसे उनके रोजगार और परिवार के भविष्य से जुड़ा गंभीर संकट बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बदरीनाथ विधायक, जिलाधिकारी चमोली और परियोजना प्रबंधन से हस्तक्षेप की मांग की है।

परियोजना में कार्यरत स्थानीय निवासी मुकेश सिंह नेगी और रमेश सिंह नेगी ने डीएम को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि वे परियोजना के शिलान्यास और प्रथम पूजा के समय से ही इससे जुड़े हैं। करीब ढाई से तीन दशक तक उन्होंने परियोजना के निर्माण और संचालन में पूरी निष्ठा से सेवाएं दी हैं। इसके बावजूद अब उन्हें अपने गृह क्षेत्र से दूर दूसरे राज्यों में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है।

उनका कहना है कि परियोजना की शुरुआत के समय निर्माण एजेंसी और राज्य सरकार के बीच हुए अनुबंध में स्थानीय लोगों को मारवाड़ी स्तर पर ही रोजगार देने की प्रमुख शर्त शामिल थी। लेकिन अडानी समूह द्वारा परियोजना का अधिग्रहण किए जाने के बाद अल्प वेतनभोगी स्थानीय कर्मचारियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि कम वेतन में वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के लिए दूसरे राज्यों में जाकर नौकरी करना और परिवार को छोड़ना बेहद कठिन होगा। कर्मचारियों ने मांग की है कि उनकी लंबी सेवाओं, स्थानीय रोजगार से जुड़े अनुबंध और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए उनका स्थानांतरण रोका जाए। उन्हें विष्णुप्रयाग परियोजना के मारवाड़ी स्थित कार्यस्थल पर ही रोजगार दिया जाता रहे।

 

तीन दशक की सेवा के बाद भी रोजगार की चिंता

स्थानीय कर्मचारियों का मामला केवल स्थानांतरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पहाड़ी क्षेत्रों में परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को मिलने वाले रोजगार की सुरक्षा का सवाल भी है। यदि वर्षों तक परियोजना के निर्माण और संचालन में योगदान देने वाले कर्मचारियों को ही अपने क्षेत्र से बाहर भेजा जाता है तो स्थानीय रोजगार की शर्तों और उनके भविष्य पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • तीन माह बाद भी लापता प्रमोद का सुराग नहीं, पैनखंडा के लोगों ने निकाली चेतावनी रैली
  • भावुक माहौल में चमोली पुलिस ने एसपी सुरजीत सिंह पंवार को दी विदाई
  • कई साल पहाड़ में खपाए, अब दूसरे राज्यों में भेजने की तैयारी, कर्मचारियों में आक्रोश
  • सरकारी इंतजार में थके ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क निर्माण की कमान
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने को यूकेडी का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
  • धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों को सौगात
  • चुनाव से पहले मतदाताओं को ईवीएम का पाठ पढ़ाएगा निर्वाचन विभाग
  • चमोली में पीसीएस परीक्षा के लिए पांच केंद्र तय, 1129 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, 2051 तक परिसीमन फॉर्मूला फ्रीज रखने का प्रस्ताव
  • बदरीनाथ धाम में अब नहीं दिखेंगी बिजली की तारों की उलझी जालियां, भूमिगत होंगी लाइनें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.