शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बदरीनाथ धाम में अब नहीं दिखेंगी बिजली की तारों की उलझी जालियां, भूमिगत होंगी लाइनें

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2026 6:32 अपराह्न
  • मास्टर प्लान के तहत 11 केवी और एलटी नेटवर्क को अंडरग्राउंड करने की तैयारी तेज
  • खुदाई से प्रभावित परिसंपत्तियों का भी होगा पुनर्निर्माण

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम की सड़कों और भवनों के ऊपर फैली बिजली की तारों की जालियां अब इतिहास बनने जा रही हैं। मास्टर प्लान के तहत धाम में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की तैयारी तेज हो गई है। इससे न केवल धाम का स्वरूप अधिक व्यवस्थित और आकर्षक होगा, बल्कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी मजबूत होगी। हालांकि, भूमिगत लाइनें बिछाने के लिए होने वाली खुदाई से प्रभावित सड़कों और अन्य विभागीय परिसंपत्तियों को दोबारा दुरुस्त करने की चुनौती भी प्रशासन के सामने है।

बिजली की तारों को भूमिगत किए जाने को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को खुदाई से प्रभावित होने वाली परिसंपत्तियों का आकलन कर उनके पुनर्निर्माण के प्रस्ताव जल्द उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि बजट और अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, ताकि निर्माण कार्यों में किसी तरह की बाधा न आए।

इस योजना के तहत बदरीनाथ धाम में 11 केवी और एलटी विद्युत लाइनों को भूमिगत किया जाना प्रस्तावित है। 11 केवी विद्युत नेटवर्क पर रिंग सिस्टम विकसित होगा और निर्बाध आपूर्ति के लिए एलटी फीडर पैनल स्थापित किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत दो कॉम्पैक्ट सब स्टेशन का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने मास्टर प्लान के अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्माण कार्यों में तेजी लाने और नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी बदरीनाथ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएं, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी नारायण सिंह नबियाल, बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सरकारी इंतजार में थके ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क निर्माण की कमान
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने को यूकेडी का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
  • धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों को सौगात
  • चुनाव से पहले मतदाताओं को ईवीएम का पाठ पढ़ाएगा निर्वाचन विभाग
  • चमोली में पीसीएस परीक्षा के लिए पांच केंद्र तय, 1129 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, 2051 तक परिसीमन फॉर्मूला फ्रीज रखने का प्रस्ताव
  • बदरीनाथ धाम में अब नहीं दिखेंगी बिजली की तारों की उलझी जालियां, भूमिगत होंगी लाइनें
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति रद्द की, स्पीकर को 10 दिन में नए फैसले का निर्देश
  • कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर, सामाजिक सुरक्षा नियमावली-2026 मंजूर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अधिकृत
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में मरीजों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.