शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने को यूकेडी का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2026 6:41 अपराह्न
  • 10 दिन से आंदोलनरत कार्यकत्रियों की मांगें पूरी करने की उठाई मांग
  • मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख देने की मांग

गोपेश्वर (चमोली)। मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्ति पर आर्थिक सुरक्षा की मांग को लेकर पिछले 10 दिनों से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल भी उतर आया है। शुक्रवार को यूकेडी नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार से कार्यकत्रियों की मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री राज्य सरकार से प्रतिदिन 140 रुपये और केंद्र सरकार से 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं। इसके साथ ही सेवानिवृत्ति के समय प्रत्येक कार्यकत्री को 10 लाख रुपये की धनराशि देने की मांग भी आंदोलन का प्रमुख मुद्दा है।

धरने को समर्थन देने पहुंचे यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री बीरू सजवाण ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां माताओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की जिम्मेदारी निभा रही हैं। सरकार उनसे लगातार महत्वपूर्ण काम लेती है, लेकिन उनके मानदेय और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 10 दिनों से धरने पर बैठी आंगनवाडी कार्यकत्रियों की मांगों पर सरकार को तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

यूकेडी नेता कमल किशोर डिमरी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से विभागीय जिम्मेदारियों के साथ कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का काम भी लिया जाता है, लेकिन उनके श्रम के अनुरूप मानदेय और सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई है। सरकार को उनकी आवाज अनसुनी करने के बजाय मांगों का समाधान करना चाहिए।

इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट समेत यूकेडी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सरकारी इंतजार में थके ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क निर्माण की कमान
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने को यूकेडी का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
  • धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों को सौगात
  • चुनाव से पहले मतदाताओं को ईवीएम का पाठ पढ़ाएगा निर्वाचन विभाग
  • चमोली में पीसीएस परीक्षा के लिए पांच केंद्र तय, 1129 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, 2051 तक परिसीमन फॉर्मूला फ्रीज रखने का प्रस्ताव
  • बदरीनाथ धाम में अब नहीं दिखेंगी बिजली की तारों की उलझी जालियां, भूमिगत होंगी लाइनें
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति रद्द की, स्पीकर को 10 दिन में नए फैसले का निर्देश
  • कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर, सामाजिक सुरक्षा नियमावली-2026 मंजूर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अधिकृत
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में मरीजों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.