शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकारी इंतजार में थके ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क निर्माण की कमान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2026 6:42 अपराह्न
  • मोली-रोइंठा में 3.2 किमी सड़क के लिए श्रमदान शुरू
  • ढोल-नगाड़ों के साथ गैती-फावड़े लेकर उतरे ग्रामीण

कर्णप्रयाग (चमोली)। पहाड़ के गांवों में सड़क न होना महज आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी का संघर्ष है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाना हो, बच्चों को स्कूल भेजना हो या गांव तक राशन और जरूरी सामान पहुंचाना हो, सड़क के अभाव में हर काम मुश्किल हो जाता है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार मरीजों को पैदल रास्तों से मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इसके बावजूद वर्षों से सड़क की उम्मीद लगाए बैठे ग्रामीणों को जब सरकारी स्तर पर राहत नहीं मिली तो उन्होंने खुद ही सड़क बनाने का बीड़ा उठा लिया।

ग्रामसभा मोली-रोइंठा में ग्रामीणों ने करीब 3 किलोमीटर सड़क निर्माण की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है। ग्राम प्रधान कुसुम पुंडीर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधिवत भूमि पूजन कर सड़क निर्माण का शुभारंभ किया। इस मौके पर गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों के सदस्य ढोल-नगाड़ों के साथ गैती-फावड़े लेकर निर्माण कार्य के लिए निकले। महिलाओं और पुरुषों ने कंधे से कंधा मिलाकर श्रमदान शुरू किया। ग्रामीणों की यह पहल सरकारी व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है। जिस सड़क का निर्माण सरकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है, उसके लिए ग्रामीणों को खुद फावड़े उठाने पड़ रहे हैं। सड़क के अभाव में हर दिन परेशानियां झेल रहे ग्रामीणों ने अब अपने श्रम और एकजुटता से गांव तक सड़क पहुंचाने का संकल्प लिया है।

प्रधान कुसुम पुंडीर का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब गांव में कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाए या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने की जरूरत हो। सड़क के अभाव में मरीज को चारपाई या कंधों के सहारे पैदल मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। बरसात में फिसलन भरे रास्ते, जगह-जगह कीचड़ और टूटे पैदल मार्ग इस मुश्किल को और बढ़ा देते हैं। कहा कि निर्माण सामग्री गांव तक पहुंचाने से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों का सामान जुटाने तक ग्रामीणों को अतिरिक्त समय, मेहनत और खर्च उठाना पड़ता है। इन परेशानियों के बीच ग्रामीण वर्षों से सड़क की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकारी स्तर पर इंतजार खत्म नहीं हुआ। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ग्रामीणों ने सरकारी व्यवस्था के भरोसे बैठने के बजाय खुद ही सड़क बनाने का फैसला कर लिया।

इस मौके पर अवतार सिंह पुंडीर, दर्शन सिंह पुंडीर, यदुवीर सिंह पुंडीर, राजेन्द्र सिंह पुंडीर, कमला सिंह पुंडीर, जसपाल सिंह पुंडीर, रामा सिंह पुंडीर, दिनेश सिंह पुंडीर, शिशुपाल सिंह पुंडीर, लखपत सिंह रावत, सुखवीर सिंह पुंडीर, भूपेन्द्र सिंह पुंडीर, प्रदीप सिंह पुंडीर, सुरेन्द्र सिंह पुंडीर, मोहित सिंह पुंडीर, प्रवीन सिंह पुंडीर, उमेश सिंह पुंडीर, संजय सिंह पुंडीर, बीना देवी, ऊमा देवी, फागुनी देवी, देवेश्वरी देवी, मीरा देवी, चन्दन सिंह कठैत, कल्पेश्वरी देवी, मधु देवी, पंकज असवाल, ऊषा देवी, नीमा देवी, पुष्पा देवी, संगीता देवी, रोहिता, गणेशी देवी, दर्शनी देवी, गुड्डी देवी, आशीष रावत, देवेन्द्र सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह पुंडीर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सरकारी इंतजार में थके ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क निर्माण की कमान
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने को यूकेडी का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
  • धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों को सौगात
  • चुनाव से पहले मतदाताओं को ईवीएम का पाठ पढ़ाएगा निर्वाचन विभाग
  • चमोली में पीसीएस परीक्षा के लिए पांच केंद्र तय, 1129 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, 2051 तक परिसीमन फॉर्मूला फ्रीज रखने का प्रस्ताव
  • बदरीनाथ धाम में अब नहीं दिखेंगी बिजली की तारों की उलझी जालियां, भूमिगत होंगी लाइनें
  • कलकत्ता हाई कोर्ट ने ऋतब्रत बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति रद्द की, स्पीकर को 10 दिन में नए फैसले का निर्देश
  • कैबिनेट ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर, सामाजिक सुरक्षा नियमावली-2026 मंजूर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय वृद्धि पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री अधिकृत
  • जिला चिकित्सालय पौड़ी में मरीजों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.