शुक्रवार, नवम्बर 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तीन माह बाद भी लापता प्रमोद का सुराग नहीं, पैनखंडा के लोगों ने निकाली चेतावनी रैली

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2026 6:59 अपराह्न
  • तीन दिन में एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

ज्योतिर्मठ (चमोली)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में लगातार सामने आ रही घटनाओं और युवक प्रमोद सिंह रावत के तीन माह से लापता होने के मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पैनखंडा के लोगों में आक्रोश बढ़ गया है। शुक्रवार को पैनखंडा क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी रैली निकालकर पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर लापता युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने और अब तक की जांच का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की।

ग्राम सलूड-डुंग्रा निवासी मुकेश सिंह ने कहा कि उनका छोटा भाई प्रमोद सिंह रावत केदारनाथ घाटी में घोड़ा-खच्चर चलाने का काम करता था। वह स्यारी-बंगारी नंदानगर निवासी मदन सिंह के साथ काम करता था। बीते 26 अगस्त को दोनों सोनप्रयाग में थे। इसी दौरान खच्चर चोरी के आरोप में सोनप्रयाग थाने में शिकायत दर्ज हुई और पुलिस ने मदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों के अनुसार गिरफ्तारी से पहले प्रमोद और मदन सिंह दो-तीन दिन तक मदन सिंह के घर पर साथ रहे थे। 6 सितंबर को लापता होने से पहले प्रमोद ने फोन पर अपनी पत्नी को बताया था कि उसे सुरेंद्र सिंह और मदन सिंह से खतरा है। उसने यह भी कहा था कि यदि उसके साथ कोई अनहोनी होती है तो इन दोनों को पकड़ा जाए। इसके बाद से प्रमोद का मोबाइल फोन बंद है और उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों का कहना है कि तीन माह बीतने के बावजूद पुलिस की ओर से न तो उन्हें जांच की प्रगति की जानकारी दी गई और न ही गुमशुदगी की रिपोर्ट (एफआईआर) की प्रति उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में दस दिन के भीतर एफआईआर की प्रति और अब तक की जांच की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है।

इस दौरान भरत सिंह कुंवर, पेंग की प्रधान सुनीता देवी, प्रधान रीना देवी, दीपक राणा, अजीत कुंवर, विक्रम फरस्वाण, लक्ष्मण सिंह बुटोला समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • तीन माह बाद भी लापता प्रमोद का सुराग नहीं, पैनखंडा के लोगों ने निकाली चेतावनी रैली
  • भावुक माहौल में चमोली पुलिस ने एसपी सुरजीत सिंह पंवार को दी विदाई
  • कई साल पहाड़ में खपाए, अब दूसरे राज्यों में भेजने की तैयारी, कर्मचारियों में आक्रोश
  • सरकारी इंतजार में थके ग्रामीणों ने खुद संभाली सड़क निर्माण की कमान
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरने को यूकेडी का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
  • धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकत्रियों को सौगात
  • चुनाव से पहले मतदाताओं को ईवीएम का पाठ पढ़ाएगा निर्वाचन विभाग
  • चमोली में पीसीएस परीक्षा के लिए पांच केंद्र तय, 1129 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
  • लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाने की तैयारी, 2051 तक परिसीमन फॉर्मूला फ्रीज रखने का प्रस्ताव
  • बदरीनाथ धाम में अब नहीं दिखेंगी बिजली की तारों की उलझी जालियां, भूमिगत होंगी लाइनें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.