गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऑपरेशन स्माइल टीम ने दिव्यांग बालक को सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द, राजस्थान विधान सभा में भी उठाया गया था गुमशुदगी का मामला 

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2021 3:07 अपराह्न
पौड़ी : पुलिस मुख्यालय से गुमशुदाओं की तलाश के लिए 15 सितम्बर 2021 से “ऑपरेशन स्माईल” अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा जनपद के ऑपरेशन स्माईल टीम को गुमशुदाओं की तलाश करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में जनपद की ऑपरेशऩ स्माईल टीम द्वारा श्री सत्य साई, आश्रम, देहरादून में जाकर संस्था के कर्मचारी लेखाकार/काउंसलर अरुण कुमार कुकरेती के साथ दिव्यांग बालक गोपी जो बालगृह में 19 जून 2021 को रेलवे स्टेशन देहरादून से चाइल्ड लाइन, रेलवे द्वारा लावारिश में दाखिल किया था।
ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा बालक से अपनेपन का एहसास दिलाकर बातचीत की गई तो बालक केवल कोटा, दादा-दादी जैसे शब्दों का होंठ के इशारे से इस्तेमाल कर रहा था। जिस पर “ऑपरेशन स्माइल” टीम द्वारा उक्त बालक का सही नाम पता मालूम करने के लिए संस्था के सहयोग से बालक को आधार सेंटर ले जाकर बालक के फिंगर प्रिंट लिवाये गए तो बालक के आधार कार्ड से बालक का नाम गोपी पुत्र वंशीलाल निवासी बल्लभपूरा, कोटा ग्रामीण, राजस्थान जानकारी प्राप्त हुयी। जिसके पश्चात ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा कोटा सिटी के थाना प्रभारी विनय शर्मा से बालक के परिजन की तलाश के लिए बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि आप साइबर इंचार्ज प्रताप सिंह से बात कीजिये। प्रताप सिंह से बात करने पर उनके द्वारा बताया कि जिस बालक का फोटो आपने भेजा है मैं उस बालक को जानता हुँ। जिसका मु.अ.सं.- 270/18 धारा 363 ipc बनाम अज्ञात थाना थाना भीमगंजमंडी में पंजीकृत है। उनके द्वारा बताया गया कि बालक के परिजनों ने बालक का फोटो देखकर बालक को पहचान लिया है।
राजस्थान पुलिस के ASI सुभाष चंद ने बताया कि इस बालक की गुमशुदगी का मामला राजस्थान विधान सभा में भी उठाया गया था। राजस्थान पुलिस एवं परिजनों के देहरादून आने पर ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा श्री सत्य साई, आश्रम,देहरादून में बालक को सकुशल राजस्थान पुलिस एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया। जनपद पुलिस द्वारा किये गये नेक कार्य की बालक के परिजनों एवं राजस्थान पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

पुलिस टीम

  • उप निरीक्षक (वि.श्रे.) कृपाल सिंह
  • आरक्षी मुकेश कुमार
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ₹9.38 लाख की साइबर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर कार पर गिरा मलबा, SDRF ने 06लोगों को सकुशल निकाला
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर मलबा गिरने से हादसा टला, एसडीआरएफ ने एक ही परिवार के 06 लोगों को सकुशल निकाला
  • दून पुलिस का बड़ा खुलासा, राजपुर शोरूम चोरी कांड में महिला समेत दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
  • मानसून से पहले जर्जर स्कूलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, असुरक्षित भवनों में कक्षाएं ना संचालित करने के दिए निर्देश
  • चमोली में चुनावी बिसात, गांवों की चौपालों से शुरू हुई सियासत
  • अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • चमोली में मानसून मॉक ड्रिल से परखी आपदा से निपटने की तैयारी
  • गोपेश्वर में पार्किंग निर्माण की कवायद तेज, चार स्थलों का निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.