रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली में चुनावी बिसात, गांवों की चौपालों से शुरू हुई सियासत

शेयर करें !
posted on : जुलाई 2, 2026 8:23 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अभी पर्याप्त समय शेष है, लेकिन चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली में चुनावी हलचल समय से पहले ही दिखाई देने लगी है। औपचारिक चुनावी घोषणा भले दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों और टिकट के संभावित दावेदारों की सक्रियता यह संकेत दे रही है कि चुनावी बिसात बिछ चुकी है। गांवों की चैपालों, चाय की दुकानों और सामाजिक आयोजनों में अब विकास के साथ-साथ संभावित प्रत्याशियों की चर्चा भी प्रमुख विषय बन गई है।

पहाड़ी राजनीति में ग्रामीण क्षेत्र हमेशा निर्णायक भूमिका निभाते रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा, कांग्रेस, उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) और आम आदमी पार्टी (आप) के संभावित दावेदार इन दिनों गांव-गांव पहुंच रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं, महिला समूहों की बैठकों और सामाजिक आयोजनों में उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। जनसंपर्क अब केवल चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि राजनीतिक आवश्यकता बन गया है।

राजनीतिक दलों में टिकट की दौड़ भी धीरे-धीरे तेज हो रही है। संभावित दावेदार अपने संगठनात्मक नेटवर्क को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सक्रियता भी इसका एक अहम हिस्सा बन चुकी है। विकास कार्यों, जनसभाओं और जनसंपर्क अभियानों की तस्वीरें और वीडियो लगातार साझा किए जा रहे हैं ताकि पार्टी नेतृत्व और जनता, दोनों तक मजबूत संदेश पहुंचे।

चमोली की तीनों विधानसभा सीटों का अपना अलग राजनीतिक चरित्र है। बदरीनाथ सीट पर संगठनात्मक समीकरण और धार्मिक क्षेत्र की संवेदनशीलता प्रभाव डालती है। कर्णप्रयाग में क्षेत्रीय संतुलन और स्थानीय नेतृत्व अहम माना जाता है, जबकि थराली सीट पर ग्रामीण जनाधार और सामाजिक समीकरण चुनावी परिणामों को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि संभावित प्रत्याशी अभी से इन सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के बीच समय से पहले चुनाव होने की चर्चाएं भी सुनाई देती हैं। हालांकि अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक संकेत नहीं है, लेकिन इन चर्चाओं ने संभावित दावेदारों की सक्रियता को जरूर बढ़ा दिया है। अधिकांश नेता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते और पहले से ही जनता के बीच अपनी मौजूदगी बनाए रखने में जुटे हैं।

दूसरी ओर मतदाता भी पहले की तुलना में अधिक जागरूक हो चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अब केवल चुनावी वादों से बात नहीं बनती। लोग सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, पलायन, रोजगार, आपदा प्रबंधन और पर्यटन जैसे मूलभूत मुद्दों पर स्पष्ट जवाब चाहते हैं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि कौन नेता पिछले वर्षों में जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहा और किसकी सक्रियता केवल चुनावी मौसम तक सीमित है।

उत्तराखंड की राजनीति में पिछले कुछ वर्षों के दौरान दल-बदल और नए राजनीतिक समीकरणों ने भी चुनावी प्रतिस्पर्धा को और दिलचस्प बना दिया है। ऐसे में टिकट वितरण से पहले ही अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की होड़ तेज होती नजर आ रही है।

चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन चमोली की राजनीतिक फिजा में चुनावी दस्तक साफ सुनाई देने लगी है। आने वाले महीनों में जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक बैठकें और शक्ति प्रदर्शन और तेज होंगे। अंततः जनता किस पर भरोसा जताती है, यह भविष्य तय करेगा, लेकिन फिलहाल इतना स्पष्ट है कि चमोली की सियासत गांवों की चैपालों से होकर चुनावी मोड़ की ओर बढ़ चुकी है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.