सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2026 12:12 पूर्वाह्न

कोटद्वार : 02 सितंबर को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली कोटद्वार में तहरीर दी गई कि उसकी नाबालिक पुत्री को कोई व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है, जिसका कोई पता नहीं चल पा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-205/2026, धारा 137(2) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा मामले की गहनता से जांच करते हुए नाबालिक की सकुशल बरामदगी एवं घटना के वास्तविक तथ्यों का पता लगाने तथा संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही सर्विलांस, पतारसी एवं सुरागरसी के माध्यम से लगातार प्रयास किए गए।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से नाबालिक को एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया। मोटरसाइकिल का नंबर स्पष्ट न होने एवं दोनों के चेहरे ढके होने के बावजूद पुलिस टीम ने सर्विलांस, पतारसी-सुरागरसी एवं उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप नाबालिक को आजाद कॉलोनी, नगीना, जनपद बिजनौर (उ0प्र0) से सकुशल बरामद कर लिया गया तथा प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता

रोहित पुत्र वीरेन्द्र उर्फ बिन्दा, निवासी ग्राम ढकिया, थाना नगीना देहात, जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

हाल पता: आजाद कॉलोनी, नगीना, बिजनौर, उत्तर प्रदेश।

 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0-205/2026, धारा 137(2) BNS.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
  • पहाड़ के जंगल अब डराने लगे, कहीं भालू तो कहीं बाघ का खौफ
  • पौड़ी गढ़वाल : डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के विजेताओं की घोषणा
  • निरीक्षण समिति ने राजकीय विधि महाविद्यालय गोपेश्वर का किया निरीक्षण
  • नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई
  • मोबाइल नदी में फेंका, रेलिंग पर चढ़ा और अलकनंदा में लगा दी छलांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.