रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सतपुली-पौड़ी मार्ग पर कार पर गिरा मलबा, SDRF ने 06लोगों को सकुशल निकाला

शेयर करें !
posted on : जुलाई 2, 2026 8:31 अपराह्न

सतपुली : आज 2 जुलाई को थाना सतपुली से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक  यात्री वाहन के ऊपर अचानक मलबा एवं पत्थर गिर गया है। सूचना के अनुसार वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे। क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए थे।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सतपुली से सब इंस्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचकर टीम द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया तथा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

वाहन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जो थैलीसैंण से दिल्ली जा रहे थे। इनमें संपत्ति देवी (68 वर्ष), दिलबर सिंह (46 वर्ष), ओजस नेगी (08 वर्ष), प्रशांत नेगी (13 वर्ष), करिश्मा नेगी (36 वर्ष) तथा वाहन चालक शामिल थे।

लगातार हो रही वर्षा एवं भूस्खलन की आशंका के बीच एसडीआरएफ टीम द्वारा पूरी सतर्कता एवं दक्षता के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने प्रदेशवासियों एवं यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लगातार वर्षा एवं भूस्खलन की घटनाओं की संभावना बनी हुई है। ऐसे मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें तथा यात्रा के दौरान मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन अथवा एसडीआरएफ को सूचना दें। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.