गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने जनता दरबार में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2026 2:34 पूर्वाह्न

टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में आज सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में मुख्य विकास अधिकारी वरूणा अग्रवाल ने जनता दरबार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याओं को सुना। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 45 आवेदन पत्र दर्ज किए गए। सीडीओ ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए लम्बित शिकायतों को लेकर शिकायतकर्ता के साथ वार्ता कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर सीडीओ ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों की आजीविका के स्रोतों को बढ़ाने, ब्रांड को विकसित करने एवं बिजनेस डेवलपमेंट का कौशल आदि हेतु कृषि, उद्यान, जीएम डीआईसी, पर्यटन आदि विभागों को लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। इसके साथ ही राजकीय विभागीय परिसंपत्तियों को 15 फरवरी, 2026 तक UKGAMS पोर्टल पर अपलोड करने, पोर्टल पर पंजीकृत सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर समय-समय पर चैक करने तथा जहां अतिक्रमण हुआ है, उन पर आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा गया। राज्य आपदा मोचन निधि मद में विभागों द्वारा प्रस्तावित विभागीय क्षतियों के आंगणनों को नवीन मानकों के अनुसार निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र सहित शाम तक सूचना उपलब्ध कराने, नई टिहरी में सभी अधिकारी, कर्मचारियों को आवंटित हाउस की सूची निर्धारित प्रारूप में एम्पलाई कोड सहित उपलब्ध कराने तथा यूसीसी के तहत कार्याें में प्रगति लाने के निर्देश दिये गये।

जनता दरबार में प्रधान चौण्ड जसपुर पुष्पा ने ग्राम पंचायत क्षेत्रान्तर्गत लामरीधार-अंजनीसैंण मोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त पेयजल स्रोतों की लाइनों को ठीक करने का अनुरोध किया, इस पर अधिशासी अभियन्ता लोनिवि एवं पेयजल विभाग को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। चौण्ड जसपुर निवासी वीर सिंह ने लामरीधार-चौण्ड जसपुर मोटर मार्ग का नाम शहीद विनोद सिंह भण्डारी के नाम से करने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। ग्राम पालकोट निवासी भगवान सिंह ने लामरीधार-पालकोट मोटर मार्ग से खेत की क्षतिपूर्ति देने का अनुरोध किया, जिस पर अधिशासी अभियन्ता लोनिवि टिहरी को तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

जिला पंचायत सदस्य मंदार विजयपाल सिंह रावत ने ग्राम पंचायत स्यूरी में पेयजल की किल्लत के चलते बरसाती जल संरक्षण टैंक निर्माण एवं जीर्ण-शीर्ण रा.प्रा.वि. मंदार को निष्प्रयोज्य घोषित कर नव निर्माण करवाये जाने का अनुरोध किया, जिस पर अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान एवं बीईओ को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। इस प्रकार ग्राम बडोन गांव में सौर ऊर्जा लाइट लगाने, ग्राम लामकाण्डे से हटवाल गांव जाने वाली नहर में शेरैच नामे तोक में नहर के ऊपर सुरक्षा दीवान लगाने, विकासखण्ड प्रतापनगर के अन्तर्गत रा.इ.का. भैन्तलाखाल के समीप अवैध शराब बिक्री को लेकर पुलिस द्वारा निरीक्षण करने का अनुरोध किया गया। उक्त प्रकरणों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

इस मौके पर एडीएम अवधेश कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी पुनर्वास स्नेहिल कुंवर, एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल, सीएमओ श्याम विजय, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पीसी ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान, सीएम धामी के “ऊर्जा प्रदेश” के सपने को देंगे नई रफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ₹9.38 लाख की साइबर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर कार पर गिरा मलबा, SDRF ने 06लोगों को सकुशल निकाला
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर मलबा गिरने से हादसा टला, एसडीआरएफ ने एक ही परिवार के 06 लोगों को सकुशल निकाला
  • दून पुलिस का बड़ा खुलासा, राजपुर शोरूम चोरी कांड में महिला समेत दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
  • मानसून से पहले जर्जर स्कूलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, असुरक्षित भवनों में कक्षाएं ना संचालित करने के दिए निर्देश
  • चमोली में चुनावी बिसात, गांवों की चौपालों से शुरू हुई सियासत
  • अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • चमोली में मानसून मॉक ड्रिल से परखी आपदा से निपटने की तैयारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.