मंगलवार, अप्रैल 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरनौल सुतुड़ी-सरूताल ट्रैक के लिए 74.20 लाख स्वीकृत, 40 लाख रिलीज

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2025 3:03 अपराह्न

देहरादून। सरनौल से सरुताल 22 किमी ट्रैकिंग मार्ग की मरम्मत, रेन शेल्टर और केम्पिंग शेड निर्माण के लिए शासन ने 74.20 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इस वित्तीय वर्ष मे 40 लाख की धनराशि रिलीज भी कर दी गयी है। सचिव पर्यटन ने निदेशक पर्यटन को प्रेषित पत्र मे 31 मार्च तक कार्य को पूर्ण कर धनराशि उपयोग मे लाने को कहा है। 

यमुनोत्री क्षेत्र स्थित विकास खंड नौगांव को मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप पर्यटक सर्किट के रूप मे विकसित किया जाना है। इसके लिए पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्ताव, परीक्षण और सभी औपचारिकताएं पूरी कर धन स्वीकृत किया गया। 

पर्यटन सर्किट की स्वीकृति और धन रिलीज के लिए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का क्षेत्रवासियों की ओर से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से सुतुडी सरूताल ट्रैक को भारत के मानचित्र पर स्थान पाने मे सफल होगा। चौहान ने कहा कि सुतुड़ी- सरूताल बुग्याल प्रकृति का आइना है। यहां प्रकृति के अद्भुत नैसर्गिक सुंदरता बिखरी है। बुग्याल में ब्रह्मकमल,लेशर सहित अनेक पुष्प व गगनचुंबी बर्फीली चोटियां मन को मोह लेते हैं। यही वजह है कि यहां बुग्याल प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। 

उन्होंने कहा कि सरनौल गांव से लगभग आठ किमी की दूरी पर सुतुडी है जो इस यात्रा का पहला पड़ाव है। यहां फाचुकांडी की तलहटी सुरम्य मखमली बुग्यालों के मध्य विराजमान हैं। सुतुडी से सरूताल ट्रैक 17-18 किलोमीटर दूर है। इन दिनों सरूताल ताल के चारों तरफ अनेक प्रजाति के पुष्प खिले रहते हैं। जो पर्यटकों को आकर्षित करती है।

मनवीर चौहान ने बताया कि सरनौल सुतुडी सरुताल पर्यटन विकास समिति की 17 अगस्त 2024 की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सरनौल सुतुडी सरूताल बुग्याल को दो सितम्बर से 30 नवम्बर तक “ट्रैक ऑफ़ द ईयर” घोषित किया था। उन्होंने बताया कि यहां ट्रैक उत्तराखंड के मान चित्र पर दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार इसे भारत के मान चित्र पर दर्शाने के प्रयास में हैं ।

चौहान ने कहा कि सुतुडी- सरूताल ” ट्रैक ऑफ़ द ईयर ” घोषित होने से आने वाले समय में यहां देश -विदेश सैलानी सैलानी घुमने आयेंगे इससे इस क्षेत्र का ही नहीं बल्कि नौगांव ,बड़कोट, ठकराल पट्टी के होटल, होम स्टे मालिकों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब इस ट्रैक पर पर्यटक आयेंगे तो स्थानीय लोगों के होम स्टे, होटल-दाबे, घोड़े -खच्चर,वाहन स्वामियों,स्थानीय उत्पादन, दूध- घी, भेड़ बकरियों ऊन से बने अनेक वस्त्र उचित मूल्य पर बिक्री होंगे जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के द्वारा खोलेंगे।

उल्लेखनीय है कि 10 सितम्बर को सरनौल सुतुडी सरूताल विकास समिति के नेतृत्व में थान गांव से जमदग्नि ऋषि मुनि महाराज, सरनौल से रेणुका देवी की डोलियों के सानिध्य में चार सौ से अधिक लोगों ने इस यात्रा में शामिल हुए हैं। 

मनवीर चौहान ने वर्ष जनवरी 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से सरूताल को पर्यटक स्थल घोषित करने की घोषणा करवाई थी। वहीं, जून 2023 में उत्तरकाशी भ्रमण आये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की मांग पर सरूताल को पर्यटन स्थल घोषित करने की घोषणा की थी।

चौहान की मेहनत रंग लाई और सरनौल सुतुडी सरूताल बुग्याल समिति की मांग पर सरकार ने सुतुडी सरूताल बुग्याल को सुदृढ़ीकरण एवं रास्ते के निर्माण के लिए 74.20 लाख रुपये की वितीय स्वीकृति कर दिया है । अब यह क्षेत्र पर्यटन की संभावनाओं के युक्त होगा तो साल भर पर्यटकों से गुलजार भी रहेगा और निश्चित रूप से क्षेत्र के लोगों के लिए अर्थिकी का जरिया भी बनेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून की सामजिक संस्थाओं ने की डीएम के जनहित में किए कार्यों की सराहना, सविन बंसल को बताया सरदार पटेल का उत्तराधिकारी
  • तपोवन विष्णुगाड परियोजना पर गतिरोध बरकरार : ग्रामीणों-एनटीपीसी की त्रिपक्षीय वार्ता बेनतीजा, छह दिन से काम ठप
  • प्रभावितों की चेतावनी : पांच दिनों में हो मांग पूरी, नहीं तो एनटीपीसी पर करेंगे तालाबंदी
  • श्री बदरीनाथ धाम पहुंच बीकेटीसी सीईओ विशाल मिश्रा ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
  • अप्रैल में लौटी कड़ाके की सर्दी : बद्रीनाथ, हेमकुंड और औली में ताज़ा बर्फबारी, तैयारियों पर मौसम की मार
  • मोल्टा गांव के बलवंत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मामला गरमाया
  • मंत्री से वार्ता के बाद धरना खत्म करने पर राजी हुए पीआरडी स्वयं सेवक
  • उत्तराखंड की कानून व्यवस्था ने जंगलराज को भी दे दी मात – राजीव महर्षि
  • बंगाल का चुनावी रण : बनगांव में धुरंधर धामी को सुनने उमड़ा जनसैलाब, बोले – भाजपा आई तो भय और भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम!
  • बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के ‘धाकड़’ धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो, धामी को सुनने के लिए बनगांव में उमड़ा जनसैलाब, ममता सरकार पर साधा तीखा निशाना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.