गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आपदा से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2026 5:24 अपराह्न

देहरादून : शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी देहरादून एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), देहरादून के तत्वावधान में मंगलवार, 20 जनवरी को सोशल बलूनी स्कूल, नियर कारगी चौक, देहरादून में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण सहित कुल 820 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण को सुदृढ़ करना तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता का विकास करना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून के मास्टर ट्रेनर राजू शाही, सुशील कैंतुरा एवं मोहित सिंह द्वारा प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, युद्ध, आतंकवाद एवं अन्य संभावित आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्राथमिक उपचार, आपातकालीन दूरभाष नंबरों, भूदेव ऐप, सचेत ऐप, सेटेलाइट फोन के उपयोग तथा आपदा प्रबंधन में प्रयुक्त विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली के संबंध में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, समन्वयक शैलेंद्र नेगी, जूनियर समन्वयक अंजलि एवं एल.एम. भट्ट (हेड ऑफ द डिपार्टमेंट, फिजिकल एजुकेशन) द्वारा विद्यालयों में इस प्रकार के आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी देहरादून एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।

विद्यालय प्रशासन द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में आपदाओं के प्रति सजगता, आत्मरक्षा एवं आपात स्थिति से निपटने की क्षमता का उल्लेखनीय विकास हुआ है।

 

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ₹9.38 लाख की साइबर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर कार पर गिरा मलबा, SDRF ने 06लोगों को सकुशल निकाला
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर मलबा गिरने से हादसा टला, एसडीआरएफ ने एक ही परिवार के 06 लोगों को सकुशल निकाला
  • दून पुलिस का बड़ा खुलासा, राजपुर शोरूम चोरी कांड में महिला समेत दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
  • मानसून से पहले जर्जर स्कूलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, असुरक्षित भवनों में कक्षाएं ना संचालित करने के दिए निर्देश
  • चमोली में चुनावी बिसात, गांवों की चौपालों से शुरू हुई सियासत
  • अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • चमोली में मानसून मॉक ड्रिल से परखी आपदा से निपटने की तैयारी
  • गोपेश्वर में पार्किंग निर्माण की कवायद तेज, चार स्थलों का निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.