गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने हर की पौड़ी से चण्डी देवी मन्दिर तक यात्री रोपवे परियोजना के सम्बन्ध में की सुनवाई

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2021 3:53 अपराह्न
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को मेला नियंत्रण भवन(सीसीआर) के सभागार में उत्तराखण्ड मेट्रो रेल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डिंग्स कंस्ट्रशन कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा आयोजित बैठक में हरिद्वार शहर में हर की पौड़ी से चण्डी देवी मन्दिर तक यात्री रोपवे परियोजना के सम्बन्ध में सुनवाई की।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को सुनवाई के दौरान जनरल मैनेजर, उत्तराखण्ड मैट्रो रेल, अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर एण्ड बिल्डिंग्स कंस्ट्रशन कारपोरेशन लिमिटेड ने हर की पौड़ी से चण्डी देवी मन्दिर तक यात्री रोपवे परियोजना के सम्बन्ध में बताया कि रोपवे हरकी पौड़ी से चण्डीदेवी मन्दिर तक होगा, इससे मां चण्डीदेवी मन्दिर तक पहुंचने में लोगों को समय की बचत होगी और लोगों को मेहनत कम करनी होगी, इस परियोजना के निर्माण और संचालन के दौरान स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा होंगे तथा बेहतर कनेक्टिविटी होने से उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन की वृद्धि होगी। रोपवे के कुल तेरह टावर होंगे, कार्य प्रारम्भ होने से 24 महीने में रोपवे बनकर तैयार हो जायेगा। सुनवाई के दौरान रोपवे के तकनीकी पहलू, पर्यावरण पर इसका क्या प्रभाव पड़ सकता है, भूकम्प, बाढ़, ध्वनि प्रदूषण, वनस्पतियों व जीव-जन्तुओं पर प्रभाव, भूस्खलन, पवन व चक्रवात, बादल फटना, मिट्टी के नमूनों की जांच, जल के नमूनों की जांच, ठोस कचरे आदि का निस्तारण, आपदा प्रबन्धन, जल प्रबन्धन और जल संरक्षण आदि पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
सुनवाई के दौरान मनोज विश्नोई, अध्यक्ष मां मंसा व्यापार मण्डल एवं संजय त्रिवाल, जिला मंत्री व्यापार मण्डल ने अपना पक्ष रखते हुये कहा कि इस रोपवे की परियोजना से हरकीपौड़ी व आसपास स्थित व्यापारियों के व्यापार पर प्रभाव पड़ेगा। बैठक में चण्डीदेवी मन्दिर में भीड़ प्रबन्धन आदि के सम्बन्ध में भी काफी चर्चा हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने रेलवे के रिजर्वेशन का उदाहरण देते हुये कहा कि ट्रेन की पूरी सीटें आरक्षित हो जाने पर प्रतीक्षा में रख दिया जाता है। इसी तरह स्थानीय प्रशासन परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेता है। सुनवाई में चण्डी देवी मन्दिर के राजकुमार मिश्रा ने कहा कि इस परियोजना में अगर पेड़ कटते हैं, तो उसकी जगह अधिक से अधिक पेड़ लगाये जाने चाहिये। अनुराग स्थानीय निवासी ने इस मौके पर बताया कि हम इस परियोजना का समर्थन करते हैं।
जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि इस रोपवे परियोजना के सम्बन्ध में सभी पक्षों का पूरा ध्यान रखा जायेगा, तभी कोई निर्णय लिया जायेगा। इस अवसर पर  डीजीएम सिविल जयनन्दन सिन्हा, महाप्रबन्धक यूकेएनआरसी (सिविल) डॉ. राघवेन्द्र शरण दुबे, डीजीएम/आरआईटीईएस लिमि. गुड़गांव दीपक कुमार जैन, सुभाष चन्द, पारस बौंठियाल, मानव शर्मा, सामाजिक कार्यकर्त्ता जेपी बडोनी, आदित्य, सोनम रावत, अजयबीर सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत, चन्दन सिंह, भगवान सिंह, अरविन्द नेगी, राकेश सिंह, गौरव जोशी आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ₹9.38 लाख की साइबर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर कार पर गिरा मलबा, SDRF ने 06लोगों को सकुशल निकाला
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर मलबा गिरने से हादसा टला, एसडीआरएफ ने एक ही परिवार के 06 लोगों को सकुशल निकाला
  • दून पुलिस का बड़ा खुलासा, राजपुर शोरूम चोरी कांड में महिला समेत दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
  • मानसून से पहले जर्जर स्कूलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, असुरक्षित भवनों में कक्षाएं ना संचालित करने के दिए निर्देश
  • चमोली में चुनावी बिसात, गांवों की चौपालों से शुरू हुई सियासत
  • अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • चमोली में मानसून मॉक ड्रिल से परखी आपदा से निपटने की तैयारी
  • गोपेश्वर में पार्किंग निर्माण की कवायद तेज, चार स्थलों का निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.