गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : जिला योजना समिति के 18 नवम्बर को होंगे चुनाव, डीएम विनय शंकर पाण्डेय ने दी जानकारी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2021 1:27 अपराह्न
हरिद्वार । जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर (जि0यो0स0) हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड देहरादून के आदेश संख्या 4322 दिनांक 18 मार्च, 2020 एवं कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर (जि0यो0स0) हरिद्वार के आदेश संख्या 1138 दिनांक 18 मार्च 2020 के माध्यम से जिला योजना समिति के सामान्य निर्वाचन-2020 हेतु मतदान दिनांक 24 मार्च, 2020 को (पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक) एवं मतगणना दिनांक 24 मार्च, 2020 (अपराह्न 03:30 बजे से कार्य की समाप्ति तक) के कार्यक्रम को स्थगित किया गया था।
उक्त के सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड देहरादून के आदेश संख्या 580 दिनांक 09 नवम्बर, 2021 के द्वारा स्थगित मतदान दिनांक 24 मार्च, 2020 (पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक) एवं मतगणना दिनांक 24 मार्च, 2020 (अपराह्न 03:30 बजे से कार्य की समाप्ति तक) के स्थान पर अब जिला योजना समिति के सदस्यों का मतदान दिनांक 18 नवम्बर, 2021 को (पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक) एवं मतगणना दिनांक 18 नवम्बर, 2021 (अपराह्न 03:30 बजे से कार्य की समाप्ति तक) कोविड-19 के सम्बन्ध में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा जारी गाईड-लाईन्स का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सम्पन्न कराया जाएगा।
हरिद्वार। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर (जि0यो0स0) हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया कि जिला हरिद्वार में समस्त नागर निकाय, नगर निगम, हरिद्वार, रूड़की, नगर पंचायत झबरेड़ा, भगवानपुर, पिरान कलियर, लंढौरा, नगर पालिका परिषद मंगलौर, शिवालिक नगर, लक्सर के निर्वाचित सभासदों/सदस्यों में से जिला योजना समिति के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार निर्धारित कुल 11 सदस्यों को निर्वाचित किया जाना था (जिसमें नगर पंचायत पिरान कलियर के 01 प्रादेशित निर्वाचन क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार घोषित हुआ है) जिस कारण 04 प्रादेशित निर्वाचन क्षेत्रों पर निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना है।
समस्त नागर निकायों के निर्वाचित सभासदों/सदस्यों द्वारा अपने में से जिला योजना समिति के लिए कुल सदस्यों की संख्या-11 है। नगर पंचायत पिरान कलियर के 01 प्रादेशित निर्वाचन क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार घोषित होने के कारण निर्वाचित होने वाले कुल सदस्यों की संख्या 10 है।
प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर निगम हरिद्वार हेतु निर्वाचित होने वाले सदस्यों की संख्या 05, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर निगम रूड़की के अंतर्गत नगर निगम रूड़की तथा नगर पंचायत झबरेड़ा हेतु निर्वाचित होने वाले सदस्यों की संख्या 03, नगर पालिका परिषद मंगलौर हेतु निर्वाचित होने वाले सदस्यों की संख्या 01, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर अंतर्गत सम्मिलित नगर निकाय नगर पालिका परिषद, शिवालिक नगर एवं नगर पालिका परिषद लक्सर हेतु निर्वाचित होने वाले सदस्यों की संख्या 01 है।
निर्वाचन हेतु मतदान दिनांक 18 नवम्बर, 2021 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के बीच होगा, नगर निकायों के सदस्यों का मतदान प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रवार जिलाधिकारी कार्यालय (कलक्ट्रेट) कक्ष संख्या 356, 359,343,324 रोशनाबाद हरिद्वार में सम्पन्न किया जाएगा। तत्पश्चात् उसी दिनांक को अपराह्न 03:30 बजे से मतगणना प्रारम्भ की जाएगी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ₹9.38 लाख की साइबर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिले में सात स्थानों पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल, परखी गयी तैयारियां
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर कार पर गिरा मलबा, SDRF ने 06लोगों को सकुशल निकाला
  • सतपुली-पौड़ी मार्ग पर मलबा गिरने से हादसा टला, एसडीआरएफ ने एक ही परिवार के 06 लोगों को सकुशल निकाला
  • दून पुलिस का बड़ा खुलासा, राजपुर शोरूम चोरी कांड में महिला समेत दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
  • मानसून से पहले जर्जर स्कूलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, असुरक्षित भवनों में कक्षाएं ना संचालित करने के दिए निर्देश
  • चमोली में चुनावी बिसात, गांवों की चौपालों से शुरू हुई सियासत
  • अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई कार्यालय पर किया प्रदर्शन
  • चमोली में मानसून मॉक ड्रिल से परखी आपदा से निपटने की तैयारी
  • गोपेश्वर में पार्किंग निर्माण की कवायद तेज, चार स्थलों का निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.