मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जानें क्या होता है महिलाओं से जुड़ी समस्या पोस्टपार्टम डिप्रेशन, कैसे कर सकते है बचाव

शेयर करें !
posted on : जनवरी 14, 2023 3:53 पूर्वाह्न

 

बिजनौर : पोस्टमार्टम डिप्रेशन बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को होने वाला खास तरह का डिप्रेशन है। बच्चे होने के बाद अधिकतर मांएं स्‍ट्रेस और डिप्रेस महसूस करती हैं। इसे ही पोस्टमार्टम डिप्रेशन कहा जाता है। बच्चे के जन्म के बाद मां काफी इमोशनल भी हो जाती है, जिसके कारण मां को छोटी-छोटी बातों पर रोना आता है और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है। ये स्थिति अवसाद यानी डिप्रेशन तक पहुंच जाती है। कई बार होने वाली मांओं को प्रेगनेंसी के समय से ही डिप्रेशन का अनुभव होने लगता है लेकिन उन्हें इस बात का पता भी नहीं चलता। महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मुनमुन लेपचा और डॉक्टर अजरा ने महिलाओं से जुड़ी एक खास समस्या पोस्टपार्टम डिप्रेशन के बारे में बताया है साथ ही इसका उपचार भी बताया है। पोस्टपार्टम डिप्रेशन या प्रसवोत्तर अवसाद गर्भवती महिलाओ में पाए जाने वाला एक मनोरोग है। जो अधिकतर आठ में से एक महिला में पाया जाता है। इस मनोरोग का उपचार संभव है। यह एक भावनात्मक और संवेगात्मक गड़बड़ी के फलस्वरूप होती है, जो महिलाओ में गर्भावस्था के दौरान या माँ बनने के बाद होती है। पोस्टपार्टम डिप्रेशन के लक्षणों को वक्त रहते पहचानकर उससे जल्दी छुटकारा पाया जा सकता है।

पहले कारण को पहचाने

पोस्टपार्टम डिप्रेशन महिलाओं में जीवन के तनावपूर्ण परिस्थितियों जैसे वित्तीय समस्याएं, किसी अप्रिय घटना का घटित होना, पहला अनुभव दुखदायी होना, एक किशोरी के रूप में गर्भवती होना, पहली बार माँ बनना, परिवार तथा पति का सौहार्दपूर्ण एवम भावनात्मक साथ न मिल पाना आदि समस्याओं पर आधारित होता है। इसका समय के साथ उपचार भी संभव है।

व्यवहार में बदलाव

पोस्टपार्टम डिप्रेशन से ग्रसित महिला का मूड खराब रहता है, छोटी-छोटी बातो पर रोना जाता है, चिड़चिड़ाहट, चिंता, बेचैनी, नींद में कमी, भूख में कमी या अधिकता, किसी कार्य में ध्यान लगाने में मुश्किल होती है, अपने बच्चे के साथ सम्बन्ध बनाने में कठिनता महसूस करती है, एक डर सताता है की वह अच्छी माता नहीं, खुद को दोष देती हैं, निराशा से भरी होती है, लोगो से बात करने का मन नहीं करता है और स्वयं को या बच्चे को नुकसान पहुचने का विचार मन में आने लगता है, तो हो सकता है की पोस्टपार्टम डिप्रेशन की समस्या हो। यह पोस्टपार्टम डिप्रेशन बच्चे के जन्म के २ या ३ सप्ताह से अधिक दिनों तक रहने से हो सकता है।

काउन्सलिंग से करे उपचार

अगर आप बच्चे के जन्म के उपरांत या जन्म के समय होने वाले तनाव से निकलने में परेशानी महसूस कर रहे हैं तो कुछ जरुरी उपाय अपना सकते हैं, जैसे- अच्छा खाना खाये, पौष्टिक और हेल्दी डाइट फॉलो करे, व्यायाम और मैडिटेशन करे। अपनी पसंद की एक्टिविटी में हिस्सा ले। यदि आपको अपनी दैनिक गतिविधिया करने में दिक्कत आ रही है तो बगैर देर किये डॉक्टर से मिलना ही सही है। मनोचिकित्सीय उपचार आपको तनावपूर्ण घटनाओ से बेहतर तरीके से निपटने में मदद कर सकता है। हालांकि पोस्टपार्टम डिप्रेशन के लिए मनोचिकित्सीय मेडिसिन और सपोर्ट ग्रुप के साथ थेरेपी आपको भविष्य की चुनौतियों से निपटने में भी मदद कर सकती है। काउन्सलिंग में कॉग्निटिव बेहेवियर थेरेपी (CBT) एक प्रमुख थेरेपी है, जिसमे रोगी की नकारात्मक सोच,दृष्टिकोण और भावनाओं में परिवर्तन लाने की कोशिश की जाती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.