सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टीम भावना से कार्य करते हुए जल जीवन मिशन की योजनाओं तेजी से पूरा करें – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2025 11:15 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जल जीवन मिशन की अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के आशय से जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने शनिवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और परियोजनाओं के सभी कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी परियोजना है। जिसका उद्देश्य हर घर को स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने जल जीवन मिशन की योजनाओं पर काम कर रहे सभी कॉन्ट्रेटर्क्स को टीम भावना से कार्य करते हुए अधूरी योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा कराने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने सभी कॉन्ट्रेक्टर्स से कहा कि जल जीवन मिशन की ऐसी परियोजनाएं जिनका कार्य 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गया है, उनको प्राथमिकता पर इसी माह जनवरी में पूरा किया जाए। कनिष्ठ अभियंता और थर्ड पार्टी को साथ लेकर योजना का निरीक्षण कराते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट तैयार की जाए और फाइनल कंप्लीशन रिपोर्ट के साथ कार्यदायी संस्था को बिल प्रस्तुत करें। ताकि जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण योजनाओं का भुगतान समय पर हो सके। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कॉन्ट्रेक्टर्स की ओर से पूर्ण की गई ऐसी योजनाएं जिनकी समय अवधि पूरी हो चुकी है, उन योजनाओं के सापेक्ष रखी गई धरोहर धनराशि को तत्काल अवमुक्त किया जाए। साथ ही जिन कॉन्ट्रेक्टर्स के पुराने बिलों का भुगतान नही हुआ है, उनका भी शीघ्र भुगतान कराया जाए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के कनिष्ठ एवं सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि क्षेत्र स्तर पर पेयजल स्रोत एवं अन्य छोटी-छोटी समस्याओं का मौके पर जाकर समाधान करें। कार्यदायी संस्था और सभी कॉन्ट्रेक्टर्स मिलकर टीम भावना के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को तेजी से पूरा करें। ताकि जरूरतमंद लोगों को समय से योजना का लाभ मिल सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने कॉन्ट्रेक्टर्स की समस्याएं भी सुनी और आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी/जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं जल स्रोतों के सुधारीकरण के लिए दूसरे चरण में जनपद में कुल 571 योजनाओं में से 419 पूर्ण कर ली गई है और 152 योजनाओं का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें 101 योजनाओं पर 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। इसमें भी अधिकांश योजनाएं ऐसी जिन पर 95 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है और ठेकेदार को कार्य पूर्ण करके फाइनल कंप्लीसशन रिपोर्ट दी जानी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार सैनी, जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह, अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार, सहायक अभियंता आरएम गुप्ता आदि मौजूद थे। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
  • शारदीय नवरात्रि में पूरण सिंह भंडारी ने राज्य शहीदों के सपने पूरा करने का माँ भगवती से मांगा आशीर्वाद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.