शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधायक रेनू बिष्ट और स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि जी महाराज की उपस्थिति में शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत, बाघखाला में आस्था और सौहार्द का दिखा अनूठा संगम

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2025 2:06 पूर्वाह्न
  • कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत
  • श्रद्धा, सेवा और समर्पण से गूंजा बाघखाला, हजारों की संख्या में उमड़े शिवभक्त

लक्ष्मणझूला/पौड़ी : श्रावण मास में शुरू हुई पवित्र कांवड़ यात्रा के अवसर पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्रान्तर्गत बाघखाला में शुक्रवार को श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक और भावनात्मक स्वागत किया गया। आयोजन में विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर की विधायक रेनू बिष्ट और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानन्द सरस्वती मुनि जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने माहौल को आध्यात्मिक आभा से भर दिया।

इस दौरान कांवड़ श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें मालाएं पहनाकर और प्रसाद वितरित कर भव्य अभिनंदन किया गया। हर-हर महादेव के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच शिवभक्तों की सेवा में समर्पित यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सौहार्द्र का प्रतीक बन गया। कांवड़ यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं का नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्र के स्थानीय लोगों, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने स्वागत किया। फूलों की वर्षा और जयकारों के साथ शिवभक्तों की पदयात्रा का हर दृश्य अविस्मरणीय बन गया।
कांवड़ियों ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा किये गये स्वागत और व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता जतायी और बताया कि यात्रा मार्ग पर उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। श्रद्धालुओं ने आभार प्रकट करते हुये इसे अपनी अब तक की सबसे सुखद यात्रा में से एक बताया।

बाघखाला सहित स्वर्गाश्रम-जौंक क्षेत्र, नीलकंठ मंदिर व नीलकंठ मार्ग में कांवड़ मेले को लेकर पूर्णतः श्रद्धामय वातावरण बना हुआ है। शिवभक्तों की सेवा को समर्पित प्रशासन के अधिकारी लगातार कार्यों में जुटे हुए हैं। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था पहले से ही चाक-चौबंद की गयी थी। इस अवसर पर नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक की अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, उप जिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल, उप जिलाधिकारी पौड़ी रेखा आर्य, तहसीलदार यमकेश्वर वैभव जोशी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अंकित राणा, राजस्व निरीक्षक लक्ष्मणझूला सत्यपाल चौहान, राजस्व निरीक्षक यमकेश्वर चित्र सिंह रावत सहित अन्य उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.