गुरूवार, जून 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने ली दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 12, 2025 2:50 पूर्वाह्न
देहरादून : राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पटेल नगर स्थित बीएसएनएल कार्यालय में दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) की बैठक हुई। जिसमें दूरसंचार से संबंधित विभिन्न मुद्दों के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सांसद डॉ नरेश बंसल ने निर्देश दिए कि हर तीन माह में टीएसी की बैठक रखी जाए। देहरादून, उत्तरकाशी एवं टिहरी जनपद के जन प्रतिनिधियों को भी बैठक में शामिल किया जाए। जन प्रतिनिधियों से फीडबैक और शिकायतें लेकर बैठक से 15 दिन पूर्व ही बैठक का एजेंडा तैयार किया जाए। ताकि इस पर प्रभावी ढंग से चर्चा करते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।  
सांसद ने बीएसएनएल अधिकारियों को निर्देश दिए किए जनता की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने जयतनवाला एवं नारायण वाला क्षेत्र मे बीएसएनएल का टावर लगाने के भी निर्देश दिए। आउटसोर्सिंग माध्यम से कार्यरत कार्मिकों का लंबे समय से भुगतान न किए जाने की शिकायत पर सांसद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आउटसोर्स माध्यम से कार्यरत कार्मिकों का वेतन, पीएफ भुगतान, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा आदि का शीघ्र सत्यापन और भुगतान करने के निर्देश दिए।
सांसद ने बीएसएनएल नेटवर्क की स्पीड ड्रॉप होने पर भी सवाल करें। उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दूर संचार व्यवस्था में सुधार लाने के लिए विभिन्न इंडस्ट्रीज से समन्वय बनाते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए और देहरादून महानगर एवं आसपास क्षेत्रों नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार लाए। इस दौरान उन्होंने बीएसएनएल के 5जी नेटवर्क की प्रगति के बारे में जानकारी ली और शीघ्र 5जी नेटवर्क सेवा से जनता को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में दूरसंचार समिति के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखें। जिस पर सांसद ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।  बैठक में टीएसी के सदस्य निश्चित जोशी, कुमार अतुल, सचिन गुप्ता, विनोद गोयल, शिवदत्त, देवेन्द्र कंडारी, पवन शर्मा व मुख्य महाप्रबंधक बीएसएनएल, महाप्रबंधक बीएसएनएल आदि मौजूद थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.