रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

शेयर करें !
posted on : जून 24, 2026 8:38 अपराह्न

देहरादून। आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। 25 से 30 जून 2026 तक देहरादून स्थित दक्षिण एशिया के सबसे बड़े एवं अत्याधुनिक हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 14 पुरुष एवं 5 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

प्रतियोगिता में फिगर स्केटिंग और स्पीड स्केटिंग की विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में देशभर से 600 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। उत्तराखंड के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष फिगर स्केटिंग में केवल एकल (सोलो) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जबकि स्पीड स्केटिंग में विभिन्न आयु वर्गों की शॉर्ट ट्रैक रेस तथा रिले रेस शामिल होंगी।

स्पीड स्केटिंग में इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

स्पीड स्केटिंग वर्ग में ओजस तेनजिंग धर्मसक्तू, आयुष रमेश कंसवाल, मीमांशा नेगी, अग्रिमा भट्ट, धैर्य धौंडियाल, अनमोल सजवान, अथर्व चौहान, हिमागनी शर्मा, ऋषभ रावत, अथर्व भट्ट, वान्या भंडारी, अधिराज देव राहुल तथा अधर्व्य सिंह चौहान प्रतिभाग करेंगे।

नागेंद्र नेगी होंगे कोच, आयुष जगुड़ी को मिली कप्तानी

उत्तराखंड टीम के कोच के रूप में नागेंद्र नेगी, टीम मैनेजर के रूप में यशवंत सिंह तथा टीम कप्तान के रूप में आयुष जगुड़ी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री समेत खेल विभाग का जताया आभार

हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में खिलाड़ियों को चयन प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य तथा विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से राज्य के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रिंक भविष्य में भी खिलाड़ियों को निःशुल्क अथवा रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन पर जताई प्रसन्नता

शिव पैन्यूली ने वर्ष 2026 की राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में कराने के लिए विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा एवं आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य में आइस स्केटिंग खेल को नई पहचान देने के साथ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता देखने की अपील

उन्होंने राज्य के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड के खेल प्रेमियों से अपील की कि वे 25 से 30 जून के बीच हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक पहुंचकर प्रतियोगिता का आनंद लें तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।

इस अवसर पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सदस्य यशवंत सिंह, नागेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह रावत, ज्योति गैरोला, रूपा सहित बड़ी संख्या में स्केटिंग प्रेमी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.