गुरूवार, अगस्त 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग

शेयर करें !
posted on : जून 24, 2026 10:56 अपराह्न
  • लीती गाँव, बागेश्वर में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

बागेश्वर : उत्तराखंड में पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देने तथा स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग उत्तराखंड एवं टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल (THSC) के सहयोग से विद्या सोसाइटी द्वारा संचालित टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का लीती गाँव, बागेश्वर में भव्य शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तराखंड शासन के पर्यटन सचिव, आईएएस धीराज गर्ब्याल के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लीती गाँव की ग्राम प्रधान मीना देवी रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का पर्यटन विश्वभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है तथा प्रशिक्षित युवाओं के माध्यम से इसे और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बागेश्वर के उप निदेशक एवं जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार सृजन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल रोजगार का माध्यम नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं प्राकृतिक धरोहर को विश्व पटल पर स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम भी है।

उत्तराखंड पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पूनम चंद वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ीं तथा प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि प्रशिक्षित टूर मैनेजर राज्य के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और उत्तराखंड पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना योगदान देंगे।

प्रशिक्षण सत्रों के संचालन एवं मार्गदर्शन हेतु प्रशिक्षक नरेश रावत एवं विजय तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत टूर प्लानिंग, आपदा प्रबंधन, संवाद कौशल, पर्यटक सुरक्षा, डिजिटल टूल्स का उपयोग तथा उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान आनंद प्रकाश भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 40 प्रतिभागियों ने नामांकन किया है। यह पहल लीती गाँव एवं सम्पूर्ण बागेश्वर जनपद में पर्यटन संवर्धन, स्थानीय युवाओं के कौशल विकास तथा रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार में राज्य संपत्तियों के विकास को रफ्तार, टिहरी हाउस में 28 बहुमंजिला आवासों का निर्माण, नवी मुंबई के वाशी और हल्द्वानी की योजनाओं की समीक्षा, सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, लागत नियंत्रण और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता
  • गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनेगा आजादी का महापर्व; 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन
  • ताइक्वांडो खिलाड़ी के मामले में सामने आए पूरे तथ्य, भ्रामक प्रचार से बचें
  • जीवन को यज्ञ बना लेना ही सर्वोत्तम यज्ञ – आचार्य सुभाष जोशी
  • केयर इकॉनॉमी को सुदृढ़ बनाने पर देहरादून में पहली विशेष कार्यशाला, बढ़ती वरिष्ठ नागरिक आबादी के बीच देखभाल सेवाओं को रोजगार और अर्थव्यवस्था से जोड़ने पर हुआ मंथन
  • सऊदी अरब में बंधक जैसी स्थिति में रह रहे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल की सकुशल स्वदेश वापसी के लिए मुख्यमंत्री धामी ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
  • उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उत्तराखंड के “पूर्ण साक्षर राज्य” बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दी बधाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, कहा – हर घर तक नियमित और गुणवत्तापूर्ण पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.