गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड में बदला मौसम, 8 जिलों में यलो अलर्ट

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2026 11:10 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादलों की आवाजाही बनी हुई है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश के दौर देखने को मिल रहे हैं। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के आठ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तेज झोंकेदार हवाएं चलने और तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

 

दून में कई इलाकों में हुई तेज बारिश

देहरादून में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शहर के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रही। सहस्रधारा रोड क्षेत्र में सबसे अधिक 47 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मालदेवता, मसूरी और आसपास के इलाकों में भी तेज बारिश हुई।

शाम के समय दून में मौसम ने फिर करवट बदली। घने बादलों के बीच गरज-चमक के साथ कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी कमी महसूस की गई।

 

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। यलो अलर्ट वाले जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम का असर और अधिक देखने को मिल सकता है।

 

4200 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज अगले तीन दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‘She for STEM’ कार्यशाला में छात्राओं को विज्ञान में करियर के लिए किया प्रेरित
  • भालू के आतंक से दहशत में पोखरी के गांव, यूकेडी ने घेरा वन विभाग
  • हरिद्वार में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ यात्रा’, गंगाजल लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष का संकल्प
  • विकसित भारत का संकल्प, गोपेश्वर में निकली सेवा ज्योति यात्रा
  • डेढ़ लाख की कीड़ा जड़ी के साथ एक गिरफ्तार
  • कोटद्वार : 120 ग्राम नशे की बरामदगी के बाद फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, अगले दो दिन बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
  • हरदा Vs उमेश कुमार, 2027 के दंगल से पहले क्यों सुलग उठी पुरानी चिंगारी?
  • बरसुण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से 40 गांव-तोक होंगे लाभान्वित – सतपाल महाराज
  • पौड़ी के सूखते जलस्रोतों पर अब बड़ा एक्शन, 17 ऐतिहासिक धारा-नौलों को मिलेगा नया जीवन, डीएम स्वाति भदौरिया ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.