रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नैनीताल में उर्वरक बिक्री की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, कृषि व सहकारिता कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2026 11:34 अपराह्न
  • FFS प्रणाली से खाद वितरण होगा अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित, मोबाइल ऐप से किसान कर सकेंगे उर्वरक बुकिंग

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में उर्वरकों की बिक्री एवं वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से फर्टिलाइजर फ्रेमवर्क सेल (FFS) व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में जिला सहकारिता बैंक सभागार, हल्द्वानी में कृषि, सहकारिता और राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ निजी खाद विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नई व्यवस्था के तहत उर्वरकों की बिक्री, बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

मोबाइल ऐप से होगी उर्वरकों की बुकिंग

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की सीपीएमयू टीम के प्रशिक्षक सुमित वाधवा ने एफएफएस व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के तहत किसानों की पहचान एवं सत्यापन, मोबाइल ऐप के माध्यम से उर्वरक बुकिंग, खाद वितरण और बिक्री से संबंधित प्रक्रियाएं किस प्रकार पूरी की जाएंगी।

फील्ड कार्मिकों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान फील्ड स्टाफ को मोबाइल ऐप के संचालन और उसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी भी दी गई। इसका उद्देश्य किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा से बचाना और नई व्यवस्था के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कृषि विभाग उत्तराखंड, देहरादून से संयुक्त कृषि निदेशक एनएस बर्फाल और उप निदेशक कृषि प्रियंका सिंह ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय, मुख्य कृषि अधिकारी नैनीताल, सहायक निबंधक सहकारी समितियां नैनीताल सहित कृषि, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और जनपद के निजी खाद विक्रेता उपस्थित रहे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • हिमालयी शहरों में जल सुरक्षा और सतत शहरी विकास पर देहरादून में दो दिवसीय ‘पर्वत मंथन क्षेत्रीय सम्मेलन-2026, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया सम्मेलन का शुभारंभ
  • नैनीताल में उर्वरक बिक्री की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, कृषि व सहकारिता कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
  • लोकथात महोत्सव में आयुक्त दीपक रावत ने कुमाऊंनी गीत गाकर बांधा समां, दर्शक भी झूमे
  • जलागम परियोजना से 7 हजार परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा – मंत्री राम सिंह कैड़ा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमरापुर घाट पर किया 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन, मां गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा एवं जलीय जैव विविधता के संरक्षण का दिया संदेश
  • गोवा के IFFI में छाया उत्तराखंड, फिल्म निर्माण के उभरते केंद्र के रूप में बनी पहचान
  • सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, शादी-विवाह के सीजन में खरीदारों को मिल सकती है राहत
  • देवभूमि पिचैथॉन-2026 में 18 उद्यमियों ने निवेशकों के सामने रखे बिजनेस आइडिया, जीवन ऑर्गेनिक्स ने मारी बाजी
  • पौड़ी गढ़वाल : देवलेश्वर महादेव के जयकारों से गूंजा गगवाड़स्यूं, कमलव्यूह के मंचन ने खींचा दर्शकों का ध्यान
  • IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर सत्र में चर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.