रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : देवलेश्वर महादेव के जयकारों से गूंजा गगवाड़स्यूं, कमलव्यूह के मंचन ने खींचा दर्शकों का ध्यान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2026 11:00 अपराह्न
पौड़ी : गगवाड़स्यूं घाटी के बलोड़ी स्थित सिद्धपीठ देवलेश्वर महादेव मंदिर में बैकुंठ चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित मेले में रविवार को आस्था, लोक संस्कृति और पौराणिक परंपराओं का संगम देखने को मिला। घाटी के 34 से अधिक गांवों के आस्था केंद्र इस मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया तथा ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी ने भी प्रतिभाग कर देवलेश्वर महादेव के दर्शन किए और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
 
वर्ष 2016 में शुरू हुआ यह आयोजन इस वर्ष 11वें पड़ाव पर पहुंचा। मेले को लेकर स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी एवं अन्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसी क्षेत्र की पहचान केवल उसके भौगोलिक स्वरूप से नहीं, बल्कि वहां की संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत से भी बनती है। देवलेश्वर महादेव मंदिर इसका एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। यहां आयोजित होने वाले मेले पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, जिससे दूसरे क्षेत्रों के लोग भी यहां पहुंचें और स्थानीय लोक संस्कृति को जानने का अवसर मिले। इससे इन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
 
जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि वह पिछले वर्ष भी यहां आयी थीं। उस समय मंदिर में स्थायी मंच सहित कुछ अन्य निर्माण कार्यों की आवश्यकता सामने आई थी। अब परिसर में इन सुझावों के अनुरूप कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए इसे और भव्य स्वरूप देने के लिए आगे भी प्रयास किए जाएंगे।
 
मंदिर समिति के सदस्य जगत किशोर बड़थ्वाल ने जिलाधिकारी का आभार जताते हुए बताया कि गत वर्ष जिलाधिकारी को दिए गए सुझावों के क्रम में मंदिर परिसर में देवपथ, टीनशेड, हॉल, मंच और परिक्रमा पथ का निर्माण कराया गया है। मंदिर के ऊपरी हिस्से में पारंपरिक शिल्प शैली को ध्यान में रखते हुए कार्य किए गए हैं। साथ ही मंदिर के इतिहास, स्थापत्य और धार्मिक विरासत को दर्शाने वाले सूचना-पट्ट भी लगाए गए हैं। इन कार्यों से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ने के साथ ही इसकी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
 
मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कृष्णानंद नौटियाल के नेतृत्व में प्रस्तुत ‘कमलव्यूह’ नाट्य मंचन ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। पौराणिक प्रसंग पर आधारित इस प्रस्तुति के दौरान दर्शक भाव-विभोर होकर मंचन देखते रहे। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और प्रसंगों के सजीव चित्रण ने उपस्थित लोगों को महाभारत काल के घटनाक्रम से जोड़ दिया। मंचन के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
 
कार्यक्रम में तहसीलदार राजेंद्र सिंह गोस्वामी, ग्राम प्रधान बलोड़ी पूजा देवी, मंदिर समिति अध्यक्ष सूबेदार राजेंद्र सिंह राणा (सेनि.), मुख्य पुजारी सुधीर बड़थ्वाल, प्रमोद मंद्रवाल, संचालक नागेंद्र जुगराण, सत्यभामा जुगराण, गोपाल ममगाईं, केसर सिंह कठैत, विक्रम सिंह रावत, उत्तर रावत, दौलत रावत, यशवंत थपलियाल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोवा के IFFI में छाया उत्तराखंड, फिल्म निर्माण के उभरते केंद्र के रूप में बनी पहचान
  • सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, शादी-विवाह के सीजन में खरीदारों को मिल सकती है राहत
  • देवभूमि पिचैथॉन-2026 में 18 उद्यमियों ने निवेशकों के सामने रखे बिजनेस आइडिया, जीवन ऑर्गेनिक्स ने मारी बाजी
  • पौड़ी गढ़वाल : देवलेश्वर महादेव के जयकारों से गूंजा गगवाड़स्यूं, कमलव्यूह के मंचन ने खींचा दर्शकों का ध्यान
  • IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर सत्र में चर्चा
  • बैकुंठ चतुर्दशी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, देवलेश्वर महादेव मंदिर में लोक संस्कृति और पौराणिक परंपराओं का संगम
  • वेव्स फिल्म बाजार में चमका उत्तराखण्ड, फिल्मकारों को लुभाएगी नई फिल्म नीति
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ने की भेंट, मानदेय वृद्धि पर जताया आभार
  • होटल की नौकरी छोड़ गांव लौटे राजेश सजवाण, सेब की बागवानी से सालाना 10 लाख तक पहुंची आय
  • जेएनयू की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग मूल्यांकन परीक्षा में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के शोधार्थी सौरभ रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.