रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, शादी-विवाह के सीजन में खरीदारों को मिल सकती है राहत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2026 11:06 अपराह्न
नई दिल्ली : सोने की खरीदारी करने वालों के लिए इन दिनों बाजार से राहत भरी खबर सामने आ रही है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से गोल्ड की कीमतों में लगातार कमजोरी बनी हुई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 9 कारोबारी सत्रों के भीतर 10 ग्राम सोने का भाव करीब 17,600 रुपये तक नीचे आ चुका है। वहीं दिवाली के बाद से 24 कैरेट सोने की कीमत में लगभग 18,490 रुपये की कमी दर्ज की गई है। ऐसे में शादी या किसी अन्य समारोह के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को अब कीमतों में आई इस गिरावट से राहत मिल सकती है।
 
10 ग्राम सोने की कीमत में 5,200 रुपये की गिरावट
सर्राफा बाजार में बीते कारोबारी सत्र के दौरान सोने की कीमतों में एक बार फिर बड़ी कमजोरी देखने को मिली। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव एक ही दिन में 5,200 रुपये कम हो गया। इस गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 1,29,300 रुपये पर पहुंच गई, जबकि इससे पिछले कारोबारी सत्र में यही भाव 1,34,500 रुपये था। लगातार नौ कारोबारी सत्रों से सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है।
 
दिवाली के मुकाबले कितना सस्ता हुआ 22 और 24 कैरेट सोना?
अगर दिवाली के समय और 21 नवंबर के सोने के भाव की तुलना करें तो कीमतों में काफी अंतर देखने को मिलता है। दिवाली के दौरान 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम के लिए करीब 1,43,570 रुपये था, जो 21 नवंबर तक घटकर लगभग 1,25,080 रुपये रह गया। यानी इस अवधि में 24 कैरेट सोना करीब 18,490 रुपये सस्ता हुआ है।
 
वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत भी काफी नीचे आई है। दिवाली के समय 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1,31,600 रुपये था, जो अब घटकर लगभग 1,14,650 रुपये रह गया है। इस हिसाब से 22 कैरेट सोने की कीमत में करीब 16,950 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव से गिर रहे सोने के दाम
 
सोने की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियां अहम मानी जा रही हैं। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और सरकारी बॉन्ड पर मिलने वाला ऊंचा रिटर्न सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहा है। इसके साथ ही अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका ने भी सोने की मांग पर असर डाला है।
 
दरअसल, सोना ऐसा निवेश विकल्प है जिससे निवेशकों को ब्याज के रूप में कोई कमाई नहीं होती। वहीं जब बॉन्ड जैसे दूसरे विकल्पों में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है, तो निवेशक सोने में लगाया गया पैसा निकालकर उन विकल्पों की ओर रुख करने लगते हैं। इससे बाजार में सोने की मांग प्रभावित होती है और कीमतों में गिरावट आने लगती है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोवा के IFFI में छाया उत्तराखंड, फिल्म निर्माण के उभरते केंद्र के रूप में बनी पहचान
  • सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, शादी-विवाह के सीजन में खरीदारों को मिल सकती है राहत
  • देवभूमि पिचैथॉन-2026 में 18 उद्यमियों ने निवेशकों के सामने रखे बिजनेस आइडिया, जीवन ऑर्गेनिक्स ने मारी बाजी
  • पौड़ी गढ़वाल : देवलेश्वर महादेव के जयकारों से गूंजा गगवाड़स्यूं, कमलव्यूह के मंचन ने खींचा दर्शकों का ध्यान
  • IFFI-2026 के Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति और शूटिंग डेस्टिनेशन्स पर सत्र में चर्चा
  • बैकुंठ चतुर्दशी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, देवलेश्वर महादेव मंदिर में लोक संस्कृति और पौराणिक परंपराओं का संगम
  • वेव्स फिल्म बाजार में चमका उत्तराखण्ड, फिल्मकारों को लुभाएगी नई फिल्म नीति
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ने की भेंट, मानदेय वृद्धि पर जताया आभार
  • होटल की नौकरी छोड़ गांव लौटे राजेश सजवाण, सेब की बागवानी से सालाना 10 लाख तक पहुंची आय
  • जेएनयू की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग मूल्यांकन परीक्षा में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के शोधार्थी सौरभ रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.