बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और धरोहर को बचाने के लिए हम सब को मिलकर करना चाहिए काम – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 29, 2022 3:40 अपराह्न

चमोली : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने मेहलचौरी (गैरसैंण) में आयोजित चार दिवसीय लोक सांस्कृतिक एवं कृषि विकास मेले के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के तौर पर मेले में शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष के मेहलचौरी पहुॅचने पर मेला समिति ने पारंपरिक बाध्य यत्रों एवं फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। मेले में जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो हमारी परंपराओं को आगे बढाने का काम करते है। उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और धरोहर को बचाने के लिए हम सब को मिलकर काम करना चाहिए। मेहलचौरी में कृषि एवं सांस्कृतिक मेले के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए उन्होंने मेला समिति एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में कृषि के विकास के लिए निरतंर अच्छा काम हो रहा है। अब समय आ गया है कि हम टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर कृषि को मॉडल के रूप में अपनाए। कैश क्रॉप के माध्यम से किसानों को अच्छा फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में भी सरकार निरतंर अच्छा काम कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के विकास के लिए हमारी सरकार ने जो अभूतपूर्व कार्य किए गए है, उसे आगे गति प्रदान की जाएगी। जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण का स्थाई विकास किया जा रहा है। स्कूली छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रभावित होकर विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को भी बधाई दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया। मेला समिति ने विधानसभा अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह, पहाडी उत्पादों की टोकरी व अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभार व्यक्त किया। इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, ब्लाक प्रमुख शशि फर्सवाण, मेला अध्यक्ष सुरेश बिष्ट, गढ रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी आदि सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व बडी संख्या में मेलार्थी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.