शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़

शेयर करें !
posted on : जुलाई 7, 2026 12:36 पूर्वाह्न
  • डिकॉय ऑपरेशन में दो निजी स्कूटियां सीज, बिना परमिट किराये पर चलाने वालों पर कार्रवाई

पिथौरागढ़। जनपद में निजी दोपहिया वाहनों को अवैध रूप से किराये पर संचालित किए जाने की शिकायतों पर परिवहन विभाग ने रविवार को डिकॉय ऑपरेशन चलाकर बड़ी कार्रवाई की। एआरटीओ प्रवर्तन के निर्देशन में विभागीय कर्मचारी ग्राहक बनकर अवैध स्कूटी रेंटल संचालकों तक पहुंचे और बिना वैध अनुमति किराये पर वाहन दिए जाने की पुष्टि होते ही दो स्कूटियां सीज कर दीं।

परिवहन विभाग ने पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी एवं बाइक रेंटल कारोबार के खिलाफ योजनाबद्ध अभियान चलाते हुए दो निजी स्कूटियों को सीज किया है। कार्रवाई एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल और प्रवर्तन अधिकारी खष्टी वल्लभ जोशी के निर्देशन में की गई।

प्रवर्तन दल के कर्मचारियों ने पहले ग्राहक बनकर संचालकों से संपर्क किया और किराये पर वाहन लेने की प्रक्रिया पूरी की। जैसे ही बिना वैध व्यवसायिक अनुमति और आवश्यक दस्तावेजों के निजी स्कूटियां किराये पर उपलब्ध कराई गईं, पहले से तैनात टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सीज कर दिया।

जांच में सामने आया कि दोनों निजी पंजीकरण वाले वाहन व्यावसायिक उद्देश्य से किराये पर संचालित किए जा रहे थे, जो मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है। वाहन स्वामियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाया गया।

एआरटीओ प्रवर्तन शिवांश कांडपाल ने बताया कि पर्यटन सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक पिथौरागढ़ पहुंचते हैं, जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग निजी स्कूटी और बाइक को अवैध रूप से किराये पर चला रहे हैं। ऐसे वाहनों के पास न तो व्यावसायिक परमिट होता है और न ही यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों का पालन किया जाता है। दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों को गंभीर कानूनी और वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की डिकॉय कार्रवाई जारी रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर विभागीय कर्मचारी ग्राहक बनकर जांच करेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वाहन सीज करने सहित कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग ने पर्यटकों और आम नागरिकों से केवल अधिकृत और वैध रेंटल सेवाओं का ही उपयोग करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध स्कूटी एवं बाइक रेंटल कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनता की सहभागिता से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना 2041 – उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी
  • सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
  • देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
  • राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान
  • ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम आशीष चौहान ने दिए निर्देश
  • 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं रविवार तक आंशिक रूप से प्रभावित, विद्युत प्रणाली के उन्नयन और मुख्य केबल बदलने का कार्य जारी, एनएचएम ने आमजन से मांगा सहयोग
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने क्षतिग्रस्त जखेड़ा पेयजल योजना का किया निरीक्षण, शनिवार से नियमित जलापूर्ति बहाल करने के दिए सख्त निर्देश
  • पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में भूजल संरक्षण की दिशा में वैज्ञानिक पहल, पीजोमीटर स्थापना कार्य शुरू
  • कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
  • कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.