बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी : शिक्षा विभाग ने की बड़ी कार्यवाही, प्रधानाध्यापक सहित 04 शिक्षकों को किया निलंबित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 31, 2022 6:25 अपराह्न

 

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में 04 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बावजूद यह शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे और विद्यालय में ताला लटका रहा, जबकि बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा चल रही थी। शिक्षकों के विद्यालय न पहुंचने के कारण 29 अक्टूबर को विद्यालय में अध्यनरत 20 छात्र-छात्राएं अर्धवार्षिक परीक्षा से वंचित रहे। मामले के अनुसार, दीपावली का अवकाश समाप्त होने के बाद भी उत्तरकाशी जिले में डुंडा ब्लाक के अंतर्गत ब्रह्मखाल के निकट सुगम क्षेत्र में आने वाला जूनियर हाईस्कूल जेमर में 28 और 29 अक्टूबर को ताले नहीं खुले। विद्यालय में तैनात 04 शिक्षकों में से एक भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा। जिसके कारण 29 अक्टूबर को प्रस्तावित अर्द्धवार्षिक परीक्षा में कक्षा 06, 07 और 08 का अंग्रेजी और संगीत का पेपर नहीं हो पाया।

इस दिन सभी बच्चे स्कूल पहुंचे, लेकिन विद्यालय का ताला नहीं खुला। सूचना पर अभिभावक स्कूल में पहुंचे। इसी बीच एक शिक्षिका भी आई। परंतु उसके पास स्कूल की चाबी नहीं थी। जिसके बाद अभिभावकों ने मुख्य गेट पर ताला मार दिया और परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए ही वापस लौटना पडा। अवकाश के बाद भी विद्यालय न पहुंचने वाले चार शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने निलंबित कर दिया है। इन शिक्षकों में प्रधानाध्यापक दुर्गा लाल खनेटी, गंगेश्वर परमार, सुशीला बहुगुणा और दिनेश चमोली शामिल हैं।
बेसिक जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी ने बताया कि, चारों शिक्षकों पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप है। चारों शिक्षकों को निलंबित किया गया है और अलग-अलग ब्लॉकों के ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में अटैच किया गया है। इसके साथ ही इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी से नेतृत्व में गठित टीम से करवाई जा रही है।

वहीं स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों के विरुद्ध अभिभावकों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में आक्रोश था। ग्रामीणों का कहना है कि, पर्याप्त शिक्षक होने के बाद भी स्कूल में शिक्षा व्यवस्था सही नहीं है। जिसके कारण ग्रामीण अपने बच्चों का दाखिला प्राइवेट स्कूलों में करा रहे हैं। प्रधानाध्यापक दुर्गा प्रसाद खनेड़ी ने बताया कि, 28 अक्टूबर को मेरे भाई का निधन हुआ। जिस कारण वह अवकाश पर थे। अन्य शिक्षकों के बारे में जानकारी नहीं है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीकेटीसी कार्मिक प्रमोद नौटियाल के खिलाफ FIR दर्ज, पहले निलंबन अब पुलिस जांच का सामना
  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.