रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चिन्हीकरण की मांग को लेकर उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने किया प्रदर्शन

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 27, 2021 5:52 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा ने सोमवार को अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया । इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा विगत सितंबर माह में शासनादेश निकाला गया था कि 31 दिसंबर 2021 तक राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। लेकिन पौड़ी गढ़वाल में चिन्हीकरण की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं हो पाई है। जिससे राज्य आंदोलनकारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। कहा कि मंगलवार 28 दिसंबर को कमेटी के सदस्य पौड़ी कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से वार्ता कर चिन्हीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए दबाव बनाएंगे। वहीं कुछ सदस्य मांग को लेकर 31 दिसंबर तक कोटद्वार तहसील में ही धरना प्रदर्शन करेंगे। कहा कि ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार एवं देहरादून की तर्ज पर हमारे जिले में भी अखबार की कटिंग और शपथ पत्र के माध्यम से राज्य आंदोनकारियों का चिन्हीकरण होना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में मोर्चा के सचिव हयात सिंह गुसाईं, महामंत्री गुलाब सिंह रावत, दुर्गा काला, कमला शाह, शौकत अली, दीपक ध्यानी, शंकर सिंह नेगी, विनोद नैथानी, पवन गौड़, रणवीर सिंह, मनोज डबराल, हरीश बहुगुणा, दिनेश चंद्र, संजय सिंह, रीना, मंजू कोटनाला, पुरुषोत्तम डबराल, नवीन कोटनाला, पार्वती अधिकारी, राकेश मोहन, बंटी, राजकुमार गुप्ता, जर्नादन प्रसाद, जितेंद्र कोटनाला, कमल किशोर, प्रेम सिंह, लक्ष्मी डोबरियाल, मुन्नी देवी, आभा डबराल आदि शामिल रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.