शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने की संतो से मुलाकात, कुंभ की व्यवस्थाओं पर की चर्चा

शेयर करें !
posted on : मार्च 25, 2021 8:39 अपराह्न

हरिद्वार । शहरी विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री वंशीधर भगत, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद गुरूवार को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचे। उन्होंने अखाड़ों में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि जी महाराज, अखाड़ा के सचिव और श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज से मिलकर कुंभ की व्यवस्थाओं पर चर्चा की। संतों ने उनको बताया कि अखाड़ों में शौचालय, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

संतों ने भीड़ बढ़ने को देखते हुए शौचालयों की संख्या बढ़ाने की बात रखी। इस पर शहरी विकास मंत्री वंशीधर भगत ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि संतों के बताने के अनुसार अखाड़ों में शौचालय, सफाई व्यवस्था तत्काल दुरूस्त कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी। उन्होंने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वामी यतीश्वरानंद और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में एक समिति गठित करने की घोषणा की, जो अखाड़ों में जाकर साधु संतों से मिलकर व्यवस्था की जानकारी लेगी। शहरी विकास मंत्री ने अखाड़ों में पानी की ढाई सौ लीटर की टंकी के स्थान पर बड़ी पानी की टंकी लगवाने के निर्देश दिए।

यहां से निकलकर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत बैरागी कैंप के बजरीवाला में बुधवार को हुए.अग्निकांड के प्रभावितों से मिले। उनको बताया गया कि तीस परिवार प्रभावित हैं। उन्होंने प्रभावितों से कहा कि यह सिंचाई विभाग की जमीन है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही कोई ठोस व्यवस्था करेगी। उन्होंने उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान से अब तक हुए राहत कार्य की जानकारी लेकर प्रभावितों के खाने पीने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

इसके बाद वह कनखल के हरेराम आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर श्री स्वामी कपिल मुनि महाराज से मिले। कपिल मुनि महाराज ने मंत्रीगणों का स्वागत किया। उन्होंने आश्रम में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग से हुये नुकसान की जानकारी ली। इसके बाद वह चंडीद्वीप स्थित सिद्ध पीठ दक्षिण कालीमंदिर पहुंचे, जहां उनका स्वागत व अभिनन्द निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने किया । शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत एवं आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानंद गिरि जी ने कुंभ की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने सिद्ध पीठ दक्षिण कालीमंदिर में माँ काली के दर्शन किये। इस दौरान गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, दायित्वधारी पंकज सहगल, सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, भाजपा नेता लव शर्मा, विक्रम भुल्लर आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
  • समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें विभाग – पीडी डीआरडीए
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.