शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 7, 2022 2:30 अपराह्न
टिहरी : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज जिला सभागार नई टिहरी में अध्यक्ष/जिला मजिस्ट्रेट जिला सड़क सुरक्षा समिति टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गत वर्ष के सापेक्ष सड़क दुर्घटनाओं एवं दुर्घटना के कारणों की समीक्षा, जनपद में स्थित ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण की स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों एवं चारधाम यात्रा मार्गों पर किये गये कार्य की अद्यतन स्थिति, परिवहन/पुलिस द्वारा जनपद में किये गये सड़क सुरक्षा अभियोगों में किये गये प्रवर्तन कार्य, जनपद में साइन बोर्ड/मिरर/चूना छिड़काव/सूचना बोर्ड/अतिक्रमण हटाया जाने की स्थिति आदि पर चर्चा की गई। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिशासी अभियन्ता लोनिवि घनसाली का बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया।
अध्यक्ष/जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के सभी मार्गों की जानकारी लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि मार्गों के सुधारीकरण/कै्रश बैरियर आदि के सुधार हेतु प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी सड़कों का पैच वर्क, पेंटिंग आदि कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित कर लें। साथ ही सड़कों के गड्ढों की सूचना और कब तक भर जायेंगे, की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा की गई प्रवर्तन कार्यवाही में सुधार लाने के निर्देश दिये। साथ ही ओवर स्पीड, ओवल लोडिंग, तेज रफ्तार, नशा करके वाहन का संचालन आदि अभियोग में संयुक्त रूप से नियमित चालान करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिये।
कहा कि बिना हैल्मेट के संबंध में भी प्रचार-प्रसार कर जागरूकता लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जनपद के समस्त मार्गों पर झाड़ी कटान का कार्य प्राथमिकता के आधार पर नियमित रूप से करते रहें। उन्होंने परिवहन/पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि शहरों में सड़कों के दोनों साइड पर आड़े तिरछे वाहन खड़े रहते है, जिससे आवागमन में परेशानियां का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाएं होने की भी सम्भावना बनी रहती है, इस प्रकार के वाहनों के चालान करना सुनिश्चित करें। जिला मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण के संबंध में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे प्रकरणों को चिन्ह्ति करें और एसडीएम के सहयोग से अभियान चलायें। साथ ही इस संबंध में कितने नोटिस जारी किये गये और क्या कार्यवाही की गई, रिपोर्ट उपलब्ध करायें। उन्होंने सभी एसडीएम से वाहन पार्किंग के संबंध में भी जानकारी ली तथा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रवर्तन की कार्यवाही कोविड एवं चुनाव के चलते कम हुई, जिसको इम्प्रूव कर लेंगे। शहरों में सड़कों के दोनों साइड पर आड़े तिरछे वाहनों के संबंध में एनाउंमेंट एवं चालान की कार्यवाही कर रहे हैं। एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा ने बताया कि गत बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में नरेन्द्रनगर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया गया है तथ शहर के मुख्य मार्ग पर साईन बोर्ड स्थापित किया गया है। सामु.स्वा.केन्द्र कण्डीसौड़ (छाम) विकास खण्ड धौलदार टिहरी गढ़वाल में ट्रामा सेंटर संचालित है तथा वहीं पर कार्यरत चिकित्सकों द्वारा ही ट्रामा सेंटर में नियमित रूप से सेवाएं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में जनवरी 2021 से मार्च, 2022 तक 39 वाहन दुर्घटनाएं हुई, जिनमें 05 सड़क दुर्घटनाएं वाहन के अनियंत्रित होने के कारण, 02 चालक को नींद का झौका आने व स्कूटी स्लिप होने के कारण घटित हुई।
बैठक में एसडीएम घनसाली के.एन.गोस्वामी, देवप्रयाग सोनिया पन्त वीडियों कांफ्रेंस से जबकि एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, धनोल्टी लक्ष्मीराज चौहान, प्रभारी सीएमओ डॉ. दीपा रूबाली, अधि.अभि. लोनिवि नरेन्द्रनगर मो. आरिफ खान, बौराड़ी दिनेश मोहन, अधि.अधि. टिहरी अनिल पन्त, कीर्तिनगर रोशन सिंह पुण्डीर, चम्बा शिवकुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.