शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह कार्यक्रम आयोजन के सम्बन्ध में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई आयोजित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2022 3:36 अपराह्न

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह कार्यक्रम आयोजन के सम्बन्ध में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी को मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एसीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह के अन्तर्गत 01 से 19 आयु वर्ग के सभी बच्चों को आगामी 18 अप्रैल से 23 अप्रैल,2022 तक कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल मुफ्त में खिलाई जायेगी, जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस-18 और मॉपअप दिवस-19 अप्रैल को जनपद के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित किया जायेगा, जो बच्चे इन दोनों दिनों में दवा खाने से वंचित रह जायेंगे, उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्तायें घर-घर जाकर 20 से 23 अप्रैल,2022 तक कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल खिलायेंगी। अधिकारियों ने यह भी अवगत कराया कि जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह के अन्तर्गत 1 से 19 आयु वर्ग के 7,53,474 बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिलाधिकारी द्वारा कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल के चिह्नित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि यह दवा आगामी 14 अप्रैल,2022 तक जनपद के सभी विकास खण्डों में तथा 15 से 17 अप्रैल,2022 तक सभी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में पहुंच जायेगी।  जिलाधिकारी द्वारा मदरसों में कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल खिलाने के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि मदरसा प्रबन्धन को इस सम्बन्ध में पूरी जानकारी सहित सूचित कर दिया गया है। डीएम  विनय शंकर पाण्डेय द्वारा कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल खिलाने की ट्रेनिंग के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इसके लिये राज्य स्तर से संकुल स्तर तक ट्रेनिंग की व्यवस्था है।  जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कृमि मुक्ति की दवा-एल्बेंडाजॉल खिलाने के लिये आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार खगेन्द सिंह, एसीएमओ डॉ. पंकज कुमार जैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, डीपीआरओ  अतुल प्रताप सिंह, जिला युवा अधिकारी हिमांशु सिंह, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हुये अधिकारीगण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.