शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ अभियान के सफल क्रियान्वयन व सम्पादन को लेकर बैठक आयोजित, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2023 4:54 अपराह्न
 
हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन रोशनाबाद के सभागार में ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के सफल क्रियान्वयन/सम्पादन के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने ’’मेरी माटी, मेरा देश’’ के वृहद अभियान के अन्तर्गत पंचायत, विकासखण्ड तथा दिल्ली कर्तव्य पथ तक माटी यात्रा आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होेने बताया कि ये कार्यक्रम आगामी  9 अगस्त 2023 से 15 अगस्त 2023 के मध्य में किये जायेंगे तथा  बड़ी नगर पालिकाओं एवं निगमों में ये कार्यक्रम 16 अगस्त 2023 से 20 अगस्त 2023 तक की अवधि में आयोजित किये जायेंगे तथा कार्यक्रम का समापन समारोह नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आगामी 27 अगस्त  2023 से 30 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें प्रत्येक राज्य से लाई गयी मिट्टी से विशेष वाटिका, जिसे अमृत वाटिका कहा जायेगा. का निर्माण किया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान  के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश देते हुये कहा कि इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर के किनारे, अमृत सरोवर न होने पर किसी अन्य जल निकाय पर अथवा दोनों के न होने पर पंचायत कार्यालय, स्कूल, खेल मैदान अथवा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर पांच गुणे तीन फीट के आकार की स्थानीय सामग्री और संसाधनों का प्रयोग करते हुये महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से एक स्मारक पट्टिका की स्थापना की जायेगी, जिस पर आजादी का अमृत महोत्सव का लोगो, मा० प्रधानमंत्री का विजन-2047 का उद्धरण, स्थानीय वीरों के नाम, ग्राम पंचायत का नाम एवं दिनांक अनिवार्यतः लिखे जायेंगे। जिन ग्राम पंचायतों में स्थानीय वीर उपलब्ध न हों, ऐसी पंचायतों में सामान्य समर्पण को स्मारक पट्टिका पर अंकित किया जायेगा।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान  के अन्य चरणों का उल्लेख करते हुये बताया कि इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक कार्यक्रम आयोजित कर, जिसमें पारम्परिक वेशभूषा को महत्व देते हुये मिट्टी अथवा मिट्टी का दीया लेकर पंचप्रण शपथ- ’’मैं एक. विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं। मैं औपनिवेशिक मानसिकता के किसी भी निशान को मिटाने की प्रतिज्ञा करता/करती हूँ, मैं देश की एकता और एकजुटता के लिए प्रयास करने की प्रतिज्ञा करता/करती हूं ……….आदि ली जायेगी।
जिलाधिकारी ने बैठक में इस कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले वसुधा वन्दन के सम्बन्ध में बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका बनाई जायेगी। इस अमृत वाटिका में कम से कम 75 स्थानीय प्रजाति के पौधों का रोपण किया जायेगा। यह अमृत वाटिका उसी स्थान अथवा उसके आसपास बनाई जायेगी, जहां शिला पट्टिका की स्थापना की गयी है । उन्होंने निर्देश दिये कि इस अमृत वाटिका में वृक्षारोपण हेतु पौधों की व्यवस्था वन विभाग व उद्यान विभाग द्वारा की जायेगी।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने आगे जानकारी देते हुये बताया कि ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत वीरों का वन्दन किया जायेगा, जिसमें स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों व अन्य के परिवारों को सम्मानित करने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा तथा प्रत्येक कार्यक्रम में झण्डा रोहण व राष्ट्रगान का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे ’’मेरी माटी, मेरा देश’’अभियान के तहत आयोजित होने वाले इस वृहद कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें। 
इस अवसर पर एमएनए दयानन्द सरस्वती, पीडी केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर करन सिंह(अ.प्र.), खण्ड विकास अधिकारी खानपुर सुमन कोटियाल दत्ताल, रूड़की एसपी थपलियाल, जि.यु.क.अ. मुकेश भट्ट, सहायक नगर आयुक्त रूड़की संजय कुमार, ईओ लण्ढौरा, लक्सर, भगवानपुर, ईमली खेड़ा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.