बुधवार, मई 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित, उद्योगों के अवस्थापना विकास और उद्योग संचालकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संबधित अधिकारियों को किया निर्देशित

शेयर करें !
posted on : मई 8, 2023 5:44 अपराह्न
चमोली :  मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक हुई। जिसमें उद्योगों के अवस्थापना विकास और उद्योग संचालकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ऐसे उद्यमी जिन्होंने अभी तक उद्यम स्थापित नही किए है उनको नोटिस जारी किया जाए। साथ ही उनको आवंटित भूखंड निरस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए इच्छुक उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए जाए। औद्योगिक आस्थान कालेश्वर में बरसाती पानी की समस्या पर उन्होंने एनएच, लोनिवि और उद्योग विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। यूपीसीएल को आद्यौगिक आस्थान कालेश्वर एवं सिमली में अलग से फीडर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में यूपीसीएल कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता के उपस्थित न रहने पर उनका वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में उद्यमियों को हर संभव सहायता दी जाएगी। उन्होंने जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक को निर्देशित किया कि उद्यमियों को बडे औद्योगिक आस्थानों का एक्सपोसर विजिट कराया जाए। साथ ही उद्यमियों को उत्पादों की अच्छी ब्रान्डिंग, पैकेजिंग एवं ई-माकेर्टिंग का प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। बैठक में प्रस्तावित एमएसएएई नीति 2023 के ड्रॉफ्ट पर हितधारकों से सुझाव लिए गए। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि बैठक में बताया कि एमएसएमई नीति 2015 के अंर्तगत 51 लाख के ब्याज व विद्युत प्रतिपूर्ति दावों को स्वीकृत किया गया है। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहॉ, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक चंचल बोहरा, सहायक प्रबंधक डीएस कुंवर, प्रभारी लीड बैक अधिकारी मनोहर असवाल, डीटीडीओ एसएस राणा, सीएचओ तेजपाल सिह, औद्योगिक अस्थान कालेश्वर के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह नेगी, औद्योगिक अस्थान सिमली के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, सचिव ताजवर सिंह नेगी सहित उद्यमी प्रदीप पंवार, सती लाल एवं अन्य संबधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून को मिला नया नेतृत्व : IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान, जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ बताई प्राथमिकताएं
  • आरटीआई से बड़ा खुलासा- “केदारनाथ-बदरीनाथ” के चढ़ावे से वीआईपी मेहमाननवाजी.? अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई
  • मानकों के विपरित संचालित 103 होमस्टे पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, नियम उल्लंघन पर पंजीकरण निरस्त, पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध
  • उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
  • कोई भी पात्र मतदाता पीछे न छूटे के संकल्प के साथ घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • तीर्थयात्रियों की सुविधा को बदरीनाथ में हाईटेक एंबुलेंस
  • पुरानी पेंशन बहाली को कर्णप्रयाग में गरजे कर्मचारी शिक्षक
  • मॉडल ट्विषा शर्मा का 12 दिन बाद अंतिम संस्कार, AIIMS दिल्ली की टीम ने किया दोबारा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट कल होगी सुनवाई 
  • रूद्रनाथ मंदिर में उमड़ा तीर्थयात्रियों का हुजुम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.