posted on : मार्च 29, 2022 3:11 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार से दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो जानकी पंवार ने किया । प्राचार्य प्रो० जानकी पंवार ने मार्च पास्ट में प्रतिभागियों की सलामी ली तथा सभी प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण करा कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की उद्घोषणा की। प्राचार्य एवं क्रीड़ा समिति ने मशाल प्रज्जवलन किया जिसे छात्र अंकित दानू ने गंतव्य तक पहुंचाया । प्राचार्य प्रो जानकी पंवार ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की तथा टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। मार्च पास्ट में कला संकाय, शिक्षा संकाय, वाणिज्य संकाय, विज्ञान संकाय और महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने अपने-अपने संकाय का प्रतिनिधित्व किया । क्रीडा प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर 400 मीटर दौड़ हीट, गोला प्रक्षेप, ऊंची कूद, 200 मीटर दौड़ हीट, 100 मीटर दौड़ हीट, उछल कदम कूद, तार गोला प्रक्षेप, का आयोजन किया गया।
समारोहक प्रो० सीमा चौधरी एवं डॉ रोशनी असवाल ने प्रतियोगिता का संचालन किया । क्रीडा प्रतियोगिता में मुख्य भूमिका क्रीडा प्रभारी डॉ० संजीव कुमार, हीरा सिंह , संदीप किमोठी ने निभायी। ऊंची कूद प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रिया बी० ए० तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर अमीषा बुडाकोटी बी० कॉम० प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान पर ईशा नेगी बी० एस० सी० प्रथम वर्ष रही। ऊंची कूद छात्र वर्ग में सागर सिंह बिष्ट बी०ए० प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर हर्ष कुमार बी०एस०सी० प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान पर अटल नेगी बीएससी तृतीय वर्ष रहे। गोला प्रक्षेप छात्र वर्ग में प्रथम स्थान पर ऐलेन सिलास बी० एड० प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर शिवांशु शाह बी० ए० तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पर आयुष तिवारी बी० कॉम० प्रथम वर्ष रहे। गोला प्रक्षेप छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर श्रुति गुसाईं बी ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर प्रेरणा नेगी बी कॉम द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान पर रेशमा बी०ए० प्रथम वर्ष पर रही।उछल कदम कूद छात्र वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्ष कुमार बीएससी प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर अटल नेगी बीएससी तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पर नवीन बी कॉम प्रथम वर्ष रहे। उछल कदम कूद छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर सलोनी नेगी बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर पूजा बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान पर अमीषा बुडाकोटी बीकॉम रहे। तार गोला प्रक्षेप छात्र वर्ग में प्रथम स्थान कुनाल सिंह बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर राहुल सिंह बीकॉम द्वितीय, तृतीय स्थान पर श्रेयश अग्रवाल बीए द्वितीय वर्ष रहे।
तार गोला प्रक्षेप छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर श्रुति गुसाईं बीए तृतीय, द्वितीय स्थान पर रेशमा बीए प्रथम वर्ष, ईशा नेगी बीएससी प्रथम वर्ष रहे। 400 मी दौड़ छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर प्रेरणा नेगी बीकॉम द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर सपना बीएससी प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान पर अवंतिका केष्टवाल बीएससी द्वितीय वर्ष रहे। इस अवसर पर डॉ० एम० डी० कुशवाहा, डॉ० एस आर कटियार, डॉ महंथ मौर्य, डॉ पी एन यादव, डॉ अनुराग अग्रवाल, डॉ अभिषेक गोयल, डॉ रमेश सिंह चौहान, डॉ स्वाति नेगी, डॉ अमित कुमार जायसवाल, डॉ प्रीति रानी तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



Discussion about this post