रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेशभर में आयोजित आयुष्मान सभाओं में जुटे हजारों लोग, स्वास्थ्य जांच के साथ लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून के माजरा से किया कार्यक्रम का शुभारम्भ

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 3, 2023 1:06 अपराह्न
 
देहरादून : आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के मौके पर प्रदेशभर के ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों में आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर आम लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुष्मान कार्ड व आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) वितरित की गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत माजरा वार्ड के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी वितरित कर किया।
माजरा वार्ड में आयोजित आयुष्मान सभा का शुभारम्भ करते हुये डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिकों को आयुष्मान योजना का सुरक्षा कवच प्रदान कराना है। जिसके लिये पांच वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है जबकि शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने का भी लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से जनपद देहरादून में आयोजित आयुष्मान भव अभियान के तहत किये गये कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनपद देहरादून आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने से लेकर स्वैच्छिक रक्तदान व अंगदान में भी अन्य जनपदों की अपेक्ष अव्वल रहा है इसके लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों, आशाओं एवं जनपद वासियों की जमकर सराहना की।
  डॉ. रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य रेखीय विभागों पंचायतीराज, शहरी विकास, महिला एवं बाल विकास, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण व स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों, आंगनवाडी केन्द्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया। जहां पर चिकित्सकों के साथ ही सीएचओ एवं एनएएम के द्वारा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल अनीमिया सहित विभिन्न गैर संचारी रोगों की जांच के साथ ही नियमित टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं के संबंध में आम लोगों को जागरूक किया गया। आयुष्मान सभाओं में मौजूद जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्थानीय लोगों को उनके आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी वितरित की गई।
देहरादून माजरा में आयोजित आयुष्मान सभा में सीएमओ देहरादून डॉ. संजय जैन ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत चलाये गये अभियान की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विभाग की कोशिश है कि देहरादून जनपद से प्रथम आयुष्मान ग्राम व आयुष्मान शहरी वार्ड बने जिसके लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।  इस मौके पर विधायक विनोद चमोली, क्षेत्रीय पार्षद सतीश कश्यप, आकांश एवं चित्रांश फैडरेशन के प्रतिनिधि, डॉ. निधि रावत, डॉ. वंदना सेमवाल, डॉ. प्रताप रावत, राकेश बिष्ट, लक्ष्मण रावत, अर्चना उनियाल, नीतू वालिया दिनेश पाण्डेय सहित जिला स्तरीय स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदेश में वृहद स्तर पर हुआ आयुष्मान सभाओं का आयोजन

देहरादून : आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आज प्रदेशभर में आयुष्मान सभाओं का वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के अंतर्गत हेल्थ एंड वेलनेस केन्द्र, आंगनवाडी केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित जनमानस को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। इसके साथ ही मौके पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी वितरित की गई। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आज पूरे प्रदेश में 7829 आयुष्मान सभाओं का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 7116 व शहरी वार्डों में 313 सभाएं शामिल हैं। जबकि सर्वाधिक 1143 सभाएं जनपद अल्मोड़ा में आयोजित की गई। इसी प्रकार टिहरी में 1014, पौड़ी गढ़वाल 876, नैनीताल 785, ऊधमसिंह नगर 734, चमोली 624, उत्तरकाशी 623, पिथौरागढ़ 570, बागेश्वर 451, चम्पावत 359, रूद्रप्रयाग 319, देहरादून 202 एवं हरिद्वार में 129 सभाओं का आयोजन किया गया।

प्रदेश के 6 आकांक्षी ब्लॉकों में आयोजित होंगे स्वास्थ्य कार्यक्रम

स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर मंगलवार को आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 06 आकांक्षी ब्लॉकों में विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रमुख रूप से मातृ एवं शिशु कल्याण संबंधी सूचकांकों में सुधार को लेकर महिलाओं को जागरूक किया जायेगा। जिसके अंतर्गत प्रवस पूर्व एवं प्रवस उपरांत जच्चा बच्चा टीकारण, संस्थागत प्रसव एवं शिशु देखभाल संबंधी जानकारी विशेषज्ञ चिकित्कों द्वारा दी जायेगी। जिन ब्लाकों में उपरोक्त कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे उनमें पौडी जनपद का दुगड्डा ब्लॉक, हरिद्वार में बहदराबाद, ऊधमसिंह नगर में गदरपुर, अल्मोड़ा स्याल्दे, बागेश्वर कपकोट, एवं उत्तरकाशी में मोरी विकासखंड शामिल हैं। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने देर शाम वर्चुअल बैठक ली जिसमें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.  धन सिंह रावत सहित स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.