रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भक्त दर्शन राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस का सौ से अधिक शोध पर प्रस्तुत होने के उपरांत हुआ समापन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2023 1:49 अपराह्न
 
जयहरीखाल! भक्त दर्शन राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में राष्ट्रीय कांफ्रेंस के दूसरे दिन आज शनिवार को विज्ञान व्याख्यान श्रृंखला सेमिनार मे डॉ. सीमा रावत भौतिक विभाग जाकिर हुसैन कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय ने ब्रह्मांड के रहस्यों व मौलिक कणों के अध्ययन पर विस्तार से बताया,डॉ. सीमा रावत के अनुसार ब्रह्मांड के सारे पदार्थ कुछ मौलिक कणों से मिलकर बने हैं, जिन्हे फíमऑन (लेप्टॉन एवं क्वार्क) और बोसॉन में वर्गीकृत किया जा सकता है। इनमें से क्वार्क एकजुट होकर सम्मिश्र कण बनाते हैं जिन्हे हेड्रॉन कहते हैं! वहीँ डॉ. इंदिरा दून विश्वविद्यालय ने फ्रैंकटल पैटर्न की अप्लीकेशन भिन्न भिन्न क्षेत्र मे है, प्रकृति मे फ्रैंकटल पैटर्न फार्मेशन की प्रक्रिया के बारे मे विस्तार से समझाया!वहीँ प्रो0अरुण सिंह रावत हे0न0ब0गढ़वाल विश्वविधालय पौड़ी परिसर द्वारा इलेट्रोमैगनेटीक डुवेंलिटी एवं क़्वाटरनिओनस के बारे मे चर्चा की!
वहीँ डॉ. चिरंजीत माँजी क़्वाटम यूनिवर्सिटी रुड़की ने ध्वनि के वेग निकलने के विधि के बारे मे बताया, डॉ. प्रतीक शर्मा, रानीखेत ने आईन्सटीन के सापेक्षिता सिद्धांत के बारे प्रकाश डाला । सेमिनार के दूसरे तकनीकी सत्र की आयोजक डॉ विनीता देवी रही जिसकी अध्यक्षता प्रो पीयूष सिन्हा ने की । प्रथम व्याख्यान में डॉ रश्मि उनियाल बड़कोट ने ब्लैक होल के भौतिक महत्व पर विस्तृत चर्चा की । डॉ गरिमा पुनेथा, पिथौरागढ़ ने क्वांटम क्रोमो डायनामिक्स के मूलभूत सिद्धांत पर प्रकाश डाला ।  डॉ. महिमा गुरुकुल कागड़ी हरिद्वार एवं डॉ.हेमलता व सौम्या द्वारा पोस्टर माध्यम द्वारा बिभिन्न आयामों को दर्शया गया! सेमिनार में उत्कृष्ट प्रस्तुति हेतु डॉ गौरव उपाध्याय, डाॅ हेमलता बिष्ट, डॉ इलियास, डॉ हेमलता एवम् भास्कर को बेस्ट प्रेजेंटेशन अवॉर्ड दिया गया ।
कार्यक्रम के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए, प्राचार्य प्रो एल आर राजवंशी ने कांफ्रेंस में प्रतिभाग करने वाले समस्त शोध छात्रों, वैज्ञानिकों एवम् प्राध्यापकों को शुभकामनाएं प्रेषित की एवम् कहा की आयोजित कांफ्रेंस निश्चित रूप से विज्ञान के सैद्धांतिक एवम् प्रायोगिक पहलुओं को विस्तार से समझने में उपयोगी सिद्ध होगी ।
समापन समारोह में प्रो अरुण सिंह रावत, प्रो सीमा रावत, प्रो संजय कुमार एवम प्रो एस पी मधवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. कमल कुमार एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शुभम काला ने बताया की सेमिनार में देश व प्रदेश के विभिन्न भागों से भौतिक विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों सहित स्नातकोत्तर छात्रों, पीएचडी छात्रों, संकाय सदस्यों और वरिष्ठ प्रोफेसरों सहित 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये!
समापन समारोह का संचालन डॉ कमल कुमार द्वारा किया गया जिसमें कांफ्रेंस की विस्तृत रिपोर्ट भी उनके द्वारा प्रस्तुत की गई। डॉ शुभम काला ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए समस्त महाविद्यालय परिवार सहित समस्त प्रतिभागियों का धन्यावद अर्पित किया तथा यूसर्क एवम् यूकास्ट द्वारा प्राप्त सहयोग हेतु इनका आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवम् अन्य विभिन्न संस्थानों के शोध छात्र, प्राध्यापक उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.