रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चुनाव में जन मानस को जागरूक करने में मीडिया की होती है अहम भूमिका – इला गिरी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 24, 2021 4:52 अपराह्न
पौड़ी : निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में क्रम में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफल संचालन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के मार्गदर्शन में आज एन.आई.सी. कक्ष, जिला कलेक्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल इला गिरी की अघ्यक्षता में मीडिया कार्याशाला का आयोजन किया गया। मीडिया कार्यशाला में मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति (एमसीएमसी), पूर्व प्रमाणीकरण एवं पेड न्यूज आदि विषयों पर जानकारी दी गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल इला गिरी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशन में यह मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई है। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की जन मानस को जागरूक करने में अहम भूमिका होती है। मीडिया कार्यशाला में मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति(एमसीएमसी) का गठन एवं कार्य, विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण एवं पेड न्यूज आदि के संबंध में जानकारी दी गई तथा मतदान एवं मतगणना के दौरान मीडिया को दिये जाने वाले प्राधिकार पत्र के बारे में भी बताया गया। उन्होंने जनपद के समस्त मीडियों प्रतिनिधियों से आगामी विधान सभा निर्वाचन में अपनी भूमिका निभाते हुए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन हेतु जन मानस को जागरूक करने में अपना अहम योगदान देने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी पोस्टर, पम्पलेट, फ्लैक्सी आदि प्रचार-प्रसार सामाग्री पर पब्लिसर एवं प्रिंटर का नाम और पता होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान चुनाव आदर्श आचार संहिता के किसी नियम का उल्लंघन न हो, यह ध्यान रखना जरूरी है।
 
इससे पूर्व नोडल ऑफिसर मीडिया सेल/एमसीएमसी पेड न्यूज बद्री चन्द नेगी ने कार्यशाला में उपस्थित उप जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल सहित सभी मीडिया प्रतिनिधियों, प्रिंटिंग प्रेस स्वामियों एवं अधिकारी कर्मचारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया है। जबकि सहायक नोडल अधिकारी मीडिया सेल/एमसीएमसी भजनी भण्डारी ने मीडिया प्रमाणन एवं अनुश्रवण समिति(एमसीएमसी) का गठन एवं कार्याे की पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान सम्मानित मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पेड न्यूज, समाचार संकलन आदि अन्य गतिविधियों के बारे में अपने अनुभव साझा किये गये। अध्यक्ष प्रेस क्लब पौड़ी अनिल बहुगुणा एवं संवाददाता साप्ताहिक तरूण हिन्द अजय रावत ने पेड न्यूज के बारे में अपने अनुभव साझा किये। वहीं संवाददाता दै. राष्ट्रीय सहारा राकेश रमण शुक्ला, एपीएन कुलदीप बिष्ट एवं दै. जोखिम विश्वम्भर खंकरियाल द्वारा भी अपनी-अपनी बात रखी गई।
मीडिया कार्यशाला में कार्यक्रम प्रमुख आकाशवाणी पौड़ी लखन स्वरूप गंगवार, दै. हिन्दुस्तान अनिल भट्ट, दैनिक जागरण गुरूवेन्द्र नेगी, दै. अमर उजाला मनोहर बिष्ट, दि सण्डे पोस्ट जसपाल नेगी, हिन्दी खबर मुकेश बछेती, ईटीवी भारत सिद्धान्त उनियाल, दै. हिन्दुस्तान दीपक बड़थ्वाल, महेन्द्र नेगी, दै. भास्कर मुकेश सिंह, दै. अमर उजाला गणेश नेगी, साप्ता. जागो उत्तराखण्ड अम्बेश पन्त, दै. जयन्त प्रदीप नेगी, इण्डिया न्यूज भगवान सिंह, हैप्पी प्रिंटिंग प्रेस पौड़ी निरंजा कुमार सहित जिला सूचना कार्यालय से संरक्षक/डा.इ.ऑ. प्रमोद सिंह बर्तवाल, मानवेन्द्र कण्डारी, हरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.