रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अनुकृति की मेहनत लाई रंग, कार्बेट प्रशासन ने खोला मैदावन-दुर्गादेवी-लौहाचौड वन मोटर मार्ग 

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 27, 2021 8:43 अपराह्न
कोटद्वार। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और महिला उत्थान और बाल कल्याण संस्था की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं के अथक प्रयासों से आखिरकार वन महकमें ने लैंसडौन विधानसभा के अंतर्गत मैदावन-दुर्गादेवी-लौहाचौड वन मोटर मार्ग को पर्यटकों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। इससे क्षेत्र में पर्यटन को पंख लग सकेंगे। हाल ही में रथुवाढाब में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुसाईं के समक्ष इस मुददे को उठाया था। जिस पर अनुकृति और तुषित रावत ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मार्ग की वीडियो बनाकर सीधे वन मं़त्री को भेजे और कहा कि यहां पर डे सफारी शुरू हो सकती है। वन मंत्री ने इस संबंध में कार्बेट टाइगर रिजर्व वन प्रभाग को दिशा निर्देश जारी करते हुए मार्ग को अविलंब खोलने को कहा। जिस पर कार्बेट टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के डायरेक्टर राहुल ने सोमवार को पर्यटकों के लिए मार्ग खोलने की की अनुमति प्रदान कर दी है। मार्ग को पर्यटन के लिए खोले जाने से एक बार फिर क्षेत्र में पर्यटन को पंख लग सकेंगे।
महिला उत्थान एव बाल कल्याण संस्थान की अध्यक्ष अनुकृति गुसाई ने प्रदेश सरकार और वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मांग इस क्षेत्र प्रमुख मांग रही है। इस गेट के खुलने से लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढेंगी और स्थानीय लोगों के साथ युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। साथ ही क्षेत्र से हो रहे पलायन पर भी रोक लग सकेगी। जिला पंचायत सदस्य विनयपाल नेगी ने कहा कि मार्ग को पर्यटकों के लिए खोलने जाने को क्षेत्र के लिए बहुत बडी सौगात बताया। उन्होंने एक बार के अनुरोध पर ही मार्ग खोलने के लिए वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और अनुकृति गुसाईं का आभार व्यक्त किया है। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र भारती और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश रावत ने डॉ. हरक सिह रावत और अनुकृति गुसाईं का आभार व्यक्त किया। कहा कि मंदाल घाटी, पैनो घाटी और नैनीडांडा ब्लाक एक बहुत बडा हिस्सा ऐसा है जिसमें पांच सौ से अधिक होटल व्यवसाय से सीधे जुडे हैं। मार्ग के खुलने से मैदावन और ढिकाला गेट से पर्यटकों की आवाजाही होगी और नेचर गाइडों को रोजगार मिल सकेगा। जिप्सी मालिकों और चालकों को भी लाभ होगा। स्थानीय लोगों का व्यवसाय भी फल फूल सकेगा। पर्यटन की दृष्टि यह सरकार और वन मंत्री की बहुत बडी उपलब्धि है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.