रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

2030 तक कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्तराखंड को हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के समकक्ष लाने का लक्ष्य

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 1:19 पूर्वाह्न

देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के माला गांव में पतंजलि ट्रस्ट द्वारा आयोजित हर्बल कुंभ, जड़ी-बूटी कृषि मेला एवं श्री धन्वंतरि महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर जड़ी-बूटी आधारित कृषि एवं आयुर्वेद से जुड़े उत्पादों की जानकारी ली।

कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद और औषधीय वनस्पतियों की समृद्ध भूमि है। हमारे ऋषि-मुनियों ने सदियों से आयुर्वेद और जड़ी-बूटियों के माध्यम से मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के कठिन दौर में भी आयुर्वेद ने लोगों के स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मंत्री ने जड़ी-बूटी आधारित कृषि, आयुर्वेद और किसानों की आजीविका संवर्धन के लिए पतंजलि ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हर्बल कुंभ जैसे आयोजन किसानों को जड़ी-बूटी उत्पादन की नई संभावनाओं और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहन मिलने से किसानों की आय बढ़ेगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी। इससे प्रदेश की ग्रामीण आर्थिकी को मजबूती मिलेगी।

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2030 तक उत्तराखंड कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के समकक्ष पहुंचे। इस दिशा में आधुनिक तकनीक, नवाचार और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके और कृषि क्षेत्र में नए अवसर विकसित हों। इस पर कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी, बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, आचार्य बालकृष्ण सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान
  • भालू से भिड़े चमोली के तीन बच्चों समेत छह बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
  • लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने 1475 करोड़ की 62 योजनाओं की दी सौगात
  • मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए 84 दिन से आंदोलन, उक्रांद ने दिया समर्थन
  • देवभूमि का मान बढ़ाने वाले 15 रत्नों को मिला ‘उत्तराखण्ड गौरव सम्मान-2026’
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने गोपेश्वर में बढ़ाई संगठन की ताकत
  • सारकोट में खेती-किसानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार – डीएम गौरव कुमार
  • धौली गंगा में अवैध खनन के खिलाफ UKD का धावा, नदी का रास्ता खुलवाया
  • विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.