रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 1:30 पूर्वाह्न
  • अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी ने राज्योत्सव समारोह में किया सम्मानित
  • दोनों कलाकारों को दो-दो लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र

देहरादून। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को गीतों में संजोने वाले लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनय के दम पर राष्ट्रीय पहचान बनाने वाले अभिनेता हेमंत पांडे को राज्य सरकार ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों कलाकारों को सम्मानित किया।

उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित दोनों विभूतियों को दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

वर्ष 2024 का लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को दिया गया। उन्होंने अपने लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को आवाज दी है। उनके गीतों ने पहाड़ के जनजीवन और सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान दिलाई है।

वहीं, वर्ष 2025 के लिए अभिनेता हेमंत पांडे को इस सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने अपने अभिनय के जरिए उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों के माध्यम से लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा और कला जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। दोनों कलाकारों को मिला यह सम्मान उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और कला जगत के योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान का भी प्रतीक है।

 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • धनतेरस पर चमोली के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी
  • 2047 के विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड : अमित शाह
  • उत्तराखण्ड : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह – मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
  • राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड राज्योत्सव में नरेंद्र सिंह नेगी एवं हेमंत पांडेय लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
  • 2047 के विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड : अमित शाह
  • मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान
  • भालू से भिड़े चमोली के तीन बच्चों समेत छह बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
  • लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने 1475 करोड़ की 62 योजनाओं की दी सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.