रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 1:32 पूर्वाह्न
  • खेल, चिकित्सा, शिक्षा, कला, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों को मिला सम्मान

देहरादून। उत्तराखंड के विकास, पहचान और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने में योगदान देने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन महानुभावों को सम्मान प्रदान किया। राजनीतिक, सामाजिक, चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, कला, संस्कृति, पर्यावरण और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए इनका चयन किया गया।

राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में योगदान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत उत्तराखंड गौरव सम्मान दिया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता में मनमोहन भारद्वाज और फिल्म जगत में अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को सम्मानित किया गया।

लोक जागर गायन के क्षेत्र में हेमा नेगी करासी तथा शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को पुरस्कार प्रदान किया गया। सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए अनीता थपलियाल शर्मा और कश्मीर सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरणविद् सुरेश भाई और लोक गायन के क्षेत्र में रेशमा शाह को उत्तराखंड गौरव सम्मान से नवाजा गया।

खेल जगत में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली पांच प्रतिभाओं को भी सम्मान मिला। इनमें क्रिकेटर एकता बिष्ट, हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया, धाविका अंकिता ध्यानी, मुक्केबाज निकिता चंद और खिलाड़ी कपिल पोखरिया शामिल हैं।

राज्य सरकार की ओर से प्रदान किया जाने वाला उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदेश की विभिन्न प्रतिभाओं और विभूतियों के योगदान को पहचान देने का प्रयास है। सम्मान के माध्यम से राज्य के विकास, सामाजिक सरोकारों और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने वाली हस्तियों के कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • धनतेरस पर चमोली के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी
  • 2047 के विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड : अमित शाह
  • उत्तराखण्ड : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह – मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
  • राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड राज्योत्सव में नरेंद्र सिंह नेगी एवं हेमंत पांडेय लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
  • 2047 के विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड : अमित शाह
  • मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान
  • भालू से भिड़े चमोली के तीन बच्चों समेत छह बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
  • लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने 1475 करोड़ की 62 योजनाओं की दी सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.