रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह – मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 1:36 पूर्वाह्न
देहरादून : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 से 13 नवम्बर तक आयोजित उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज परेड ग्राउंड, देहरादून में ₹1475.31 करोड़ की 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं से प्रदेश में सड़क, बिजली, पेयजल, शहरी विकास, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
 
 
कार्यक्रम के अंतर्गत ऊर्जा विभाग की यूपीसीएल से संबंधित ₹472.33 करोड़ की 20 योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹77.93 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं से प्रदेश में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत संबंधी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में सहायता मिलेगी।
 
पेयजल क्षेत्र में पेयजल निगम की ₹191.17 करोड़ की आठ योजनाओं का शिलान्यास तथा ₹82.03 करोड़ की पांच योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त जल संस्थान की ₹62.30 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन को पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
 
लोक निर्माण विभाग की ₹18.78 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹99.68 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। शहरी विकास विभाग की ₹92.25 करोड़ की चार योजनाओं का शिलान्यास एवं ₹10.95 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। इनमें आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य भी शामिल हैं।
 
तकनीकी शिक्षा विभाग की ₹35.06 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹61.98 करोड़ की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें नई टिहरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में भवन निर्माण से संबंधित कार्य भी शामिल हैं। पर्यटन विभाग की ₹43.70 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें टिहरी की डोबरा-चांठी पार्क परियोजना तथा श्री हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना के लिए विद्युत आपूर्ति संबंधी कार्य शामिल हैं।
 
गृह विभाग की ₹68.27 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इनमें देहरादून में ₹31.63 करोड़ की लागत से साइबर उत्कृष्टता केंद्र तथा हल्द्वानी में ₹36.64 करोड़ की लागत से फायर स्टेशन के आवासीय भवनों का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त डेयरी विकास विभाग की ₹48.21 करोड़ की योजना का शिलान्यास किया गया, जिसके अंतर्गत सितारगंज में मिल्क पाउडर प्लांट, आइसक्रीम प्लांट एवं बेकरी यूनिट का निर्माण किया जाएगा।
 
उच्च शिक्षा विभाग की ₹19.01 करोड़ की योजना के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में पीजी ब्लॉक के निर्माण का शिलान्यास किया गया। आवास विभाग की ₹10.59 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा ₹12.48 करोड़ की एक योजना का लोकार्पण किया गया। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की ₹11.44 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की ₹57.15 करोड़ की दो योजनाओं का लोकार्पण किया गया।
 
इन योजनाओं से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रों से संबंधित इन विकास कार्यों का लाभ आमजन को मिलेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • रायपुर विधानसभा में निकली उत्तराखंड न्याय यात्रा; वोट चोरी, अंकिता भंडारी हत्याकांड और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
  • बदरीनाथ धाम चंदा हेराफेरी मामला : प्रमोद नौटियाल को जमानत मिली
  • आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
  • शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को बड़ी राहत : सहायक के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह मंजूर, रंग लाए डीजी सूचना बंशीधर तिवारी के प्रयास 
  • लामबगड़ में दो वाहनों की भिड़ंत, एक की मौत, 11 घायल
  • राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में एमकेवीएन की छात्राओं ने जीते कांस्य पदक, पौड़ी जिले का बढ़ाया मान
  • बैंकों एवं ज्वेलरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर परखी जा रही सुरक्षा व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अराजक तत्वों पर रखी जा रही पैनी नजर
  • धनतेरस पर चमोली के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी
  • 2047 के विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड : अमित शाह
  • उत्तराखण्ड : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह – मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.