रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सारकोट में खेती-किसानी और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी रफ्तार – डीएम गौरव कुमार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 1:26 पूर्वाह्न
  • मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना की डीएम ने की समीक्षा
  • पॉलीहाउस, कीवी उत्पादन और खेतों की सुरक्षा के कामों में तेजी लाने के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक की ग्राम पंचायत सारकोट में कृषि, उद्यान और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने पर जोर दिया।

विभागवार समीक्षा बैठक में डीएम ने स्पष्ट किया कि गांव के विकास से जुड़ी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें और लंबित कार्यों में तेजी लाई जाए। मनरेगा के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने खंड विकास अधिकारी को जी-राम-जी के अंतर्गत प्रस्तावित और संचालित कार्यों को गति देने को कहा। उन्होंने शैडो जोन में ऑनलाइन हाजिरी से छूट प्राप्त कर आवश्यकतानुसार विकास कार्य जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि तकनीकी दिक्कतों के कारण काम प्रभावित न हों।

उद्यान विभाग को पॉलीहाउस निर्माण, वर्मी कम्पोस्ट और मिशन कीवी के कार्यों में तेजी लाने को कहा। डीएम ने कहा कि गांव में खेती और उद्यानिकी को स्वरोजगार से जोड़कर ग्रामीणों की आजीविका मजबूत की जाए। कृषि विभाग को चयनित कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग का काम प्राथमिकता से पूरा करने को कहा गया। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिलाधिकारी ने चिकित्सा विभाग को गांव में जनस्वास्थ्य से जुड़े जरूरी कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र बिष्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • धनतेरस पर चमोली के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी
  • 2047 के विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड : अमित शाह
  • उत्तराखण्ड : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह – मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
  • राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड राज्योत्सव में नरेंद्र सिंह नेगी एवं हेमंत पांडेय लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
  • 2047 के विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड : अमित शाह
  • मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान
  • भालू से भिड़े चमोली के तीन बच्चों समेत छह बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
  • लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने 1475 करोड़ की 62 योजनाओं की दी सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.