रविवार, नवम्बर 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 8, 2026 1:25 पूर्वाह्न

पोखड़ा : समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकासखंड पोखड़ा में समेकित शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज पोखड़ा के खेल मैदान में समावेशी एकीकृत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र पंचायत प्रमुख संजय गुसाईं ने किया।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख संजय गुसाईं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समेकित शिक्षा के अंतर्गत अध्ययनरत बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में विशेष प्रतिभा होती है, जिसे उचित अवसर और प्रोत्साहन देकर निखारा जा सकता है।

खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। साफ्ट बॉल थ्रो में जिया नेगी ने प्रथम, अमित ने द्वितीय तथा रोशनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले दौड़ में उत्तम सिंह प्रथम, सूर्यपाल द्वितीय तथा संतोष तृतीय स्थान पर रहे। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में चंदन ने प्रथम, विनोद भंडारी ने द्वितीय तथा सतपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, मेडल, बैग एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तकें पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गईं।

इसके साथ ही विकासखंड सभागार में सामाजिक विज्ञान एवं बाल प्रोजेक्ट मेले का भी आयोजन किया गया। सामाजिक विज्ञान विषय के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में अंशिका (कठखोला) ने प्रथम, तन्मय रावत (किमगड़ी) ने द्वितीय तथा शिक्षा (खिलासू) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आकृति (लियाखाल) ने प्रथम, जागृति (चौबट्टाखाल) ने द्वितीय तथा सोनाली (किमगड़ी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रदर्शनी में आकांक्षा (कनोठाखाल) प्रथम, अनिरुद्ध (चौबट्टाखाल) द्वितीय तथा सामी (किमगड़ी) तृतीय स्थान पर रहे।

बाल प्रोजेक्ट मेले के अंतर्गत विज्ञान वर्ग में आरूष ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित वर्ग में अंशिका प्रथम, शिवानी द्वितीय तथा वंश तृतीय रहे। सामाजिक विज्ञान वर्ग में अंशिका ने प्रथम, काव्य ने द्वितीय तथा निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

ब्लॉक प्रमुख ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले सभी 60 बच्चों को स्कूल बैग, 6 कॉपियों का सेट एवं कलर बॉक्स वितरित किए। साथ ही 30 शिक्षकों को स्मृति स्वरूप बैग एवं डायरी भेंट की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही उनकी रचनात्मकता, प्रतिभा एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह असवाल, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज जोशी, प्रधान संघ अध्यक्ष दीपक सिंह, प्रभुशरण बुड़ाकोटी, सहित विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज रावत ने किया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • धनतेरस पर चमोली के बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारी
  • 2047 के विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड : अमित शाह
  • उत्तराखण्ड : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह – मुख्यमंत्री धामी ने किया ₹1475 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
  • राष्ट्रपति पुलिस निशान पाने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड राज्योत्सव में नरेंद्र सिंह नेगी एवं हेमंत पांडेय लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित
  • 2047 के विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड : अमित शाह
  • मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान
  • भालू से भिड़े चमोली के तीन बच्चों समेत छह बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित
  • लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम धामी ने 1475 करोड़ की 62 योजनाओं की दी सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.