posted on : जून 7, 2022 1:04 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): लंबे समय से चली आ रही डुंडा क्षेत्रवासियों कीअल्ट्रासाउंड की मांग आखिरकार पूरी हो गई। बताते चलें की दूरदराज से इलाज के लिए आए लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए उत्तरकाशी जाना पड़ता है। जिस कारण क्षेत्रवासियों की काफी समय से मांग चली आ रही थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाए। क्षेत्रवासियों की मांग को देखते हुए 1 जून से अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुरज भंडारी के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक सप्ताह के सोमवार बुधवार व शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा में अल्ट्रासाउंड किया जाएगा।। साथ ही बताया गया कि गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड निशुल्क किया जाएगा। अल्ट्रासाउंड के शुभारंभ होने से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर है। साथी क्षेत्रवासियों ने शासन और प्रशासन का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राकेश कुमार सैनी, डॉक्टर इला चौहान, रामकुमार चमोली, अंकित चौहान, परमेश्वर प्रसाद नौटियाल आदि मौजूद थे।


