posted on : दिसम्बर 24, 2021 5:32 अपराह्न
कोटद्वार : श्री गुरु राम राय इण्टर कॉलेज दिउला पौखाल गढवाल में उत्तराखंड के गाँधी स्व. इन्द्रमणी बडोनी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज प्रधानाचार्य धर्मपाल सिह बिष्ट के द्वारा स्व. श्री इंद्रमणी बडोनी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा उनकी जीवनी पर अपने विचार रखे गये व गढ़वाली गीत व नृत्यगान प्रस्तुत किये गये। साथ ही प्रधानाचार्य द्वारा स्व. श्री बडोनी जी के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार पूर्वक व्याख्यान किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में सामान्य ज्ञान प्रतियागिता कराई गई। जिसमें उत्तराखंड से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न विद्यालय की प्रवक्ता भौतिक विज्ञान कु. ऋतु उनियाल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय की हिन्दी अध्यापिका डॉ. अर्पणा रावत द्वारा सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं कर्मचारी उपस्थित रहे।