posted on : अगस्त 3, 2022 2:29 अपराह्न
टिहरी : दिनांक 18 जुलाई, 2022 को सांय लगभग 05:00 बजे वाहन संख्या यू.के.08-पीए-1438 स्थान कोडियाला से करीब 02 किमी. आगे अनियंत्रित होने से सड़क में पहाड़ी की तरफ पलट कर दुर्घटनागस्त हो गयी थी। जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल सौरभ गहरवार द्वारा इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट नरेन्द्रनगर को जांच अधिकारी नामित करते हुए एक पक्ष भीतर मजिस्ट्रीयल जॉच कर जाँच आख्या अनिवार्य रूप से जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय टिहरी गढ़वाल को प्रस्तुत करने के आदेश दिये गये हैं।
उप जिलाधिकारी नरेन्द्रनगर द्वारा दी गई सूचनानुसार दिनांक 18 जुलाई, 2022 को सांय लगभग 05:00 बजे वाहन संख्या यू.के.08-पीए-1438 स्थान कोडियाला से करीब 02 किमी. आगे अनियंत्रित होने से सड़क में पहाड़ी की तरफ पलट कर दुर्घटनागस्त हो गयी थी। बस केदारनाथ से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, जिसमें चालक सहित कुल 35 लोग सवार थे। बस में सवार 35 लोगों में से 14 व्यक्तियों का विवरण मिल पाया तथा अन्य व्यक्ति बस दुर्घटना होने के पश्चात् स्वयं अन्य बसों में बैठकर चले गये, जिससे उनका नाम पता मालूम नहीं किया जा सका। 14 व्यक्तियों में से 07 व्यक्तियों का उपचार राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में किया गया, 04 व्यक्ति भर्ती किये गये थे, जो कि डिस्चार्ज हो गये। इस वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति निवासी महाराष्ट्र की मृत्यु हुई।


