शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दून अस्पताल का दौरा कर आप ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार को घेरा

शेयर करें !
posted on : जून 26, 2026 3:29 अपराह्न

देहरादून। आम आदमी पार्टी  उत्तराखंड ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया के नेतृत्व में राजधानी के दून चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पार्टी ने अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

प्रतिनिधिमंडल ने वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी और शौचालयों का निरीक्षण किया। पार्टी का आरोप है कि अस्पताल में पर्याप्त बेड नहीं होने से कई मरीज फर्श पर इलाज कराने को मजबूर हैं। गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर व ट्रॉली के अभाव में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही अस्पताल में पेयजल, साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता भी संतोषजनक नहीं है।

उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि डॉक्टर कई आवश्यक दवाएं बाहर से लिख रहे हैं, जबकि अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी है। उनका दावा है कि इमरजेंसी में एक डॉक्टर पर 50 से अधिक मरीजों का भार है। उन्होंने अग्नि सुरक्षा उपकरणों की स्थिति पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद अस्पताल में केवल एक एमआरआई मशीन है, जिस पर प्रतिदिन 250 से 300 मरीजों का दबाव है। उन्होंने सरकार से अतिरिक्त बेड, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती, सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध कराने, साफ-सफाई में सुधार तथा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा नियमित निरीक्षण की मांग की।

आप ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो पार्टी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी।

इस दौरान श्याम बाबू पांडेय, डीएस कौटिल्य, शरद जैन, शैलेश तिवारी, आकेश भट्ट राजपूत, वीएन शर्मा, वीके बजाज, राजीव तोमर, कविता, गीता, शुभम, नासिर खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पंतनगर विश्वविद्यालय हरित क्रांति का गौरव, विकसित भारत का आधार बनेगा कृषि क्षेत्र – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • हेट स्पीच पर सख्त कार्रवाई की मांग
  • दून अस्पताल का दौरा कर आप ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सरकार को घेरा
  • उत्तराखंड की मछली ने विदेश में बनाई पहचान, 30 टन निर्यात की तैयारी – मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा
  • हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ, अधिकारी समय पर पूरा करें काम – सचिव दीपक कुमार
  • Welcome To The Jungle Review: ‘वेलकम टू द जंगल’ रिव्यू: कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर का फुल डोज, थिएटर में हंसी की गारंटी
  • उत्तराखंड में 3-4 दिनों में मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
  • बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग, तलवारें लहराते हुए बढ़े आगे, देहरादून में हाई अलर्ट, पुलिस को भी नहीं मिली लोकेशन
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
  • SIR-2026 विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भारत सरकार के केंद्रीय दल ने की समीक्षा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.