रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वच्छता ही सेवा : पार्षद जेपी सेमवाल एवं सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी के नेतृत्व में वार्ड नम्बर 94 अपर नत्थनपुर में चलाया स्वच्छता अभियान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 2, 2023 12:37 पूर्वाह्न
 
देहरादून :  ‘स्वच्छता ही सेवा 2023’ अभियान के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज वार्ड नम्बर 94 अपर नत्थनपुर के 06 नम्बर पुलिया सब्जी मण्डी परिसर आदि स्थानों पर स्थानीय पार्षद जेपी सेमवाल एवं सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम, स्थानीय पदाधिकारी, स्वयंसेवी, कार्मिक, पर्यावरण मित्र एवं व्यापारी आदि एक स्थान पर सम्मिलित हुए जहां पर उपस्थित सभी लोगों ने मा0 पार्षद की अध्यक्षता में स्वच्छता की शपथ ली तथा सफाई अभियान का शुभारम्भ किया।  
इस अवसर पर पार्षद जेपी सेमवाल ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए अपने आसपास  कूड़े के फैलने न दे इसके लिए डस्टबीन सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-2 कर नगर निगम के वाहनों पर निस्तारण हेतु दें।  उन्होंने कहा कि अपने आसपास, शहर, जनपद एवं राज्य एवं देश को स्वच्छ बनाने में अपना अमूल्य योगदान अवश्य दें। सप्ताह में एकबार अपने घरों के आसपास सफाई रखने योगदान दें। उन्होंने सभी व्यवसायियों से भी अपील की कि अपने वेस्टेज कूड़ा को एक स्थान पर रखें तथा कूड़ा निस्तारण हेतु आवागमन करने वाले वाहनों में ही डाले। अपने परिसर को स्वच्छ रखते हुए ग्राहकों को स्वस्थ वातावरण देने में सहयोग दें।
सहायक निदेशक सूचना बीसी नेगी ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि  अपने घर एवं आसपास सफाई रखने तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें। कहा कि स्वच्छता को अपनाने से जहां हम स्वस्थ वातावरण तैयार करते हैं वहीं हमे स्वस्थ जीवन मिलता है।  कहा कि आज सम्पूर्ण देश में वृह्द स्तर पर एक घंटे का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, यदि हम प्रत्येक दिन 30 मिनट घर एवं आसपास की स्वच्छता में लगायें तो हमारा परिसर एवं जनपद स्वच्छ रहेगा। कहा कि अपने परिसर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है, इसके लिए प्रशासन तो अपना कार्य कर रहा है किन्तु नागरिकों को भी अपने जिम्मेदारी समझनी होगी कि वह सार्वजनिक स्थानों, नालियों, खाली प्लाट,  खुले में कूड़ा न डालें न ही किसी को डालने दें। कूड़े को उसके नियत स्थान अथवा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान वाहनों में ही डालें।
अभियान दल द्वारा एक घंटे का श्रमदान कर कूड़ा एकत्रित करते हुए नगर निगम के कूड़ा कलैक्शन वाहनों माध्यम से निस्तारण को भेजा गया।  इसके उपरान्त डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड में फॉगिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवी कमला बडोनी, सुधा यादव, बलवंत सिंह रावत, बी.पी बहुगुणा, किशन कुमार, डी.एस नेगी, ए सुन्दिरयाल, आकाश, नितिन, आनन्द, धमेन्द्र सहित अन्य नगर निगम के कार्मिक, व्यवसायी, पर्यावरण मित्र व अन्य लोग शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.