बुधवार, जून 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धामी शासन में होनहारों का सपना हुआ साकार, 25 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी – सुरेश जोशी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 26, 2025 2:39 पूर्वाह्न
  • सख्त कानून लागू कर नकल माफिया का नेटवर्क किया ध्वस्त: मुख्य प्रदेश प्रवक्ता
  • पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता बना प्रतियोगी परीक्षाओं का मूलमंत्र

देहरादून : भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा, राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने से आज होनहार और प्रतिभावान युवाओं का सपना साकार हो रहा है। रिकॉर्ड 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी, निजी संस्थानों में 81 हजार से अधिक रोजगार सृजन के साथ नकल माफियाओं पर लगी है लगाम।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, आज एक ही परीक्षार्थी कई परीक्षाओं में चयनित हो रहा है। सभी प्रतियोगी परीक्षाएं समय पर संपन्न होने के साथ ही परिणाम भी निर्धारित समय पर घोषित हो रहा है और ज्वाइनिंग के लिए भी चयनित युवाओं को इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सरकारी विभागों में रिक्त पड़े सभी पदों को भरने का फैसला किया है। चार वर्ष के कार्यकाल में सीएम धामी लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, चिकित्सा सेवा चयन आयोग की भर्तियों के माध्यम से 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं।

निजी क्षेत्र में 81 हजार नौकरियों का सृजन

उन्होंने बताया कि चार जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के साथ ही युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को अपनी प्राथमिकता में रखा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह युवाओं के लिए अधिकाधिक रोजगार के अवसर सृजित कर पलायन को रोकने के लिए काम करेंगे। उन्होंने युवाओं से किया अपना यह वायदा पूरा किया है। सरकारी विभागों में खाली पदों को भरने के साथ ही निजी क्षेत्र में बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित किए हैं। मुख्यमंत्री के प्रयासों से राज्य में ₹एक लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इससे लगभग 81 हजार नौकरियों का सृजन हुआ है।

विदेश में भी नौकरी का मौका

इसी तरह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का सेवायोजन विभाग युवाओं का विदेश में नौकरी का सपना साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जापान, जर्मनी, इंग्लैंड आदि देशों में हेल्थ, हॉस्पिटेलिटी और अन्य सेक्टर में नौकरी का मौका दिया जा रहा है। युवाओं को एक विशेष लैंग्वेज ट्रेनिंग देकर विदेश भेजा जाता है। यह योजना 9 नवंबर 2022 से शुरू की गई है। 37 प्रशिक्षित युवा जापान में रोजगार पा चुके हैं।

रोजगार मेलों से मिल रही नौकरी

उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा, रोजगार धामी सरकार की प्राथमिकता में रहा है। इसी क्रम में प्रदेश भर में सेवायोजन विभाग के माध्यम से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस मेलों के माध्यम से अब तक निजी क्षेत्र में हजारों युवा रोजगार पा चुके हैं। खास तौर पर फार्मा से लेकर सुरक्षा, बैंकिंग, सेल्स, प्रबंधन आदि से जुड़ी कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना

साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को सौर ऊर्जा के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए वर्ष 2024 से इस योजना की शुरूआत की है। योजना के तहत लाभार्थी अपनी निजी या लीज पर ली गई भूमि पर 25 किलोवाट तक का सोलर पावर प्लांट स्थापित कर सकते हैं और उत्पन्न बिजली को बेचकर आय प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत सहकारी बैंक द्वारा कुल लागत का 70 प्रतिशत ऋण 8 प्रतिशत ब्याज पर दिया जा रहा है। ऋण चुकाने की समय-सीमा 15 वर्ष है।

रोजगार प्रयाग पोर्टल

कहा, राज्य के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार ने रोजगार प्रयाग पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के जरिए युवाओं को आउटसोर्सिंग के माध्यम से सरकारी विभागों में नौकरी प्राप्त करने का अवसर दिया जा रहा है। युवा अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार अपनी पसंद की नौकरी में आवेदन कर सकते हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
  • बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग
  • एसआईआर में जिले ने हासिल किया प्रदेश में तीसरा स्थान, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने दी बधाई, बागेश्वर में 99.79 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण और 80.24 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण, एएसडी प्रकरणों के सत्यापन के दिए निर्देश
  • देहरादून के हिमाद्रि आइस स्केटिंग रिंक में 25 से 30 जून तक होगा राष्ट्रीय आयोजन, 21वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 19 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • उत्तराखंड के स्वाद को वैश्विक पहचान देने की पहल, देहरादून में शुरू हुआ “हिमालयन समूण कैफे”
  • सुदूरवर्ती मुस्याखांद तक पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, ग्रामीणों की मांगों पर मौके पर लिए निर्णय
  • श्रीनगर की लापता किशोरी की बरामदगी की लगाई गुहार
  • कोटद्वार : फऱार चल रहे 01 वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • पुलिस ने रात के अंधेरे में गांव में उत्पात मचाने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप ने मोहर्रम की तैयारियों एवं फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को लेकर की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.